फोटो गैलरी

Hindi Newsभगवंत मान को माफी नहीं

भगवंत मान को माफी नहीं

‘आप’ सांसद भगवंत मान के संसद की सुरक्षा इंतजाम का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डालने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। सभी राजनीतिक दलों ने इसकी एकस्वर में निंदा की है। मान ने अपने कृत्य पर...

भगवंत मान को माफी नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Jul 2016 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

‘आप’ सांसद भगवंत मान के संसद की सुरक्षा इंतजाम का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डालने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। सभी राजनीतिक दलों ने इसकी एकस्वर में निंदा की है। मान ने अपने कृत्य पर बिना शर्त माफी मांगी लेकिन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने माफी स्वीकार नहीं की।

तलब किया: लोकसभा अध्यक्ष ने मान को अपने चैंबर में बुलाया और उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई। मान ने अपनी सफाई में कहा कि वह केवल अपने क्षेत्र के लोगों को सदन में सवाल पूछने की प्रक्रिया को बताना चाहते थे।

संसद में हंगामा: मान के वीडियो को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर बाधित रही।

सरकार सख्त: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होनी जानी चाहिए।

एक और आरोप : ‘आप’ से बर्खास्त सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने मान पर शराब पीकर संसद आने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी सीट बदलने का अनुरोध किया है।
एफआईआर दर्ज : मान पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें