चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

गणपति साधना के लिए श्रेष्ठ है भादो माह
पं जयगोविन्द शास्त्री
First Published:06-08-12 09:33 PM
जिस प्रकार श्रवण माह आते ही प्राणी शिवमय हो जाते हैं और शिव की आराधना करके अभीष्ट कार्य सिद्घ कर लेते हैं, उसी प्रकार भादो माह आते ही प्राणी गणेशमय हो जाते हैं और उनकी आराधना करके सभी कार्य सिद्घ कर सकते हैं। शास्त्र कहते हैं कि ‘कलौ चंडी विनायकौ’अर्थात कलयुग में चंडी और गणेश की पूजा का महत्व सर्वाधिक तीव्र फलदायी रहेगा।
पंचमहाभूतों में गणेश जी जल तत्व प्रधान हैं, इसीलिए रस, जिह्वा और गीलापन, जलतत्व की प्रधानता पर गणेश जी का वास है। भादो माह में गणेश को अत्यंत प्रिय लगने वाली वर्षा भी अपने चरम पर होती है। पृथ्वी जलमग्न रहती है। इसी माह में रूद्र और ब्रह्म ने ही गणेश को गणपति के पद पर आसीन किया था और अप्रसन्नता पर कर्मों में विघ्न डालने का कार्य उन्हें सौंप दिया। गणेश जी आप से प्रसन्न हैं या अप्रसन्न, इसका ठीक प्रकार से निर्णय भादो माह में ही किया जा सकता है। इस माह पूजा में मन न लगना, भागदौड़ के बाद भी कार्य न होना, विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन न लगना प्रमुख संकेत है कि गणपति आप से रूठे हुए हैं। इसके अतिरिक्त गणपति जिससे रूठते हैं, वह रात्रिकाल में सोते समय स्वप्न में जल में डूबना, बाढ़ देखना, सिर मुड़ाए मनुष्यों तथा गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए पुरुषों को देखता है। वह गिद्घ, बहेलिया, चांडाल, गदहों और ऊंटों के बीच अपने आप को बैठा हुआ पाता है।
हर समय डरा-डरा सा रहता है, मानो शत्रु उसका पीछा कर रहा हो। अपने आप को असहज और असहाय-सा मानने लगता है, बुद्घि सही तरह से निर्णय लेने में अक्षम रहती है। इस माह में कई बीमारियों का भय रहता है, इसलिए आयुर्वेद इस माह में खान-पान के विषय में सावधान रहने की सलाह देता है। भादो माह सनातन धर्म के अनेक व्रतों, पर्वो और उत्सवों का माह है। इनमें श्री गणेश चतुर्थी व्रत, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कुशग्रहणी अमावस्या, अजा एकादशी, हरतालिका व्रत तथा सूर्य देव की आराधना पर्व प्रमुख हैं।
इस वर्ष भादो में जहां एक तरफ हिंदू धर्मावलंबी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, श्री गणेशोत्सव, हरतालिका तीज मनाएंगे, वहीं इस्लाम के अनुयायी ईद-उल-फित्र और जैन धर्म के अनुयायी पर्युषण पर्व भी श्रद्घा और उत्साह से मनाएंगे। इस प्रकार से इस वर्ष भादो का माह और भी अधिक पुण्यदायी हो गया है।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल