शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
डिजिटल दुनिया का तिलिस्मी ताला
First Published:29-07-12 10:08 PM
वक्त और व्यक्तिगत समझ के मुताबिक कीमती चीजें जुटाना और इस खजाने पर ताला लगाना इंसानी फितरत है। सूचना क्रांति के दौर में समझ का स्तर और दायरा तो बदला ही, तिजोरी का ताला भी बदल गया। डिजिटल दुनिया में सबसे कीमती अगर कुछ है तो वो है ‘डेटा’ और इसे सुरक्षित रखने की चिंता भी वैश्विक है। पासवर्ड महज एक शब्द नहीं, बल्कि ऐसी चाबी है, जिसके इस्तेमाल से सूचनाओं के अनंत संसार में सेंध लगाना मुमकिन हो गया है। इस चाबी से जुड़ी समझ और शोध का क्षेत्र है ‘क्रिप्टएनलिसिस’। ग्रीक भाषा में क्रिप्टो का अर्थ कूट भाषा है। अनचाहे दिक्कत पैदा करने वाली स्थितियों के बावजूद डेटा का सुरक्षित लेन-देन कैसे हो, क्रिप्टोलॉजी इसी चुनौती से जूझने की कला है। हालांकि इस तरह की व्यवस्था द्वितीय विश्व युद्ध से ही शुरू हो गई थी, लेकिन वक्त के साथ क्रिप्टोलॉजी के संदेश गूढ़ होते गए। क्रिप्टोलॉजी में गणित की प्रमेय और कंप्यूटर विज्ञान के जरिए पासवर्ड या ‘एंट्री-की’ की ऐसी जटिल गुत्थियां तैयार की जाती हैं, जिन्हें अनधिकृत शक्ति खोल न सके। शब्द, अंक और संकेतों से गूंथ कर बने ऐसे कूट संदेश ऊपरी तौर पर बेकार और उलझाऊ लग सकते हैं, मगर इन्हें बनाना और तोड़ निकालना खासी विशेषज्ञता की मांग रखता है। मसलन, अक्षरों को अंकों में बदलने और हर शब्द को उलट कर लिखने का बेहद आसान-सा नियम बनाते हुए यदि किसी क्रिप्टोग्राफी संदेश में एप्पल को उलट कर (5‘12’‘16’‘16’1) लिख दिया जाए तो अंकों की एक मुश्किल-सी दिखने वाली लड़ी तैयार हो जाएगी, जिसे तय फामरूले के जरिए तो पढ़ना आसान होगा, लेकिन वैसे यह शब्द अबूझ पहेली बन जाएगा। अब अगर इस फॉर्मूले में शब्द बन जाने पर अपर और लोअर केस का क्रमबद्ध इस्तेमाल और तय अंतराल पर गणितीय संकेतों का प्रयोग और जोड़ दिया जाए तो छोटा-सा ‘एप्पल’ दिमाग चकराने वाली भूलभुलैया में तब्दील हो जाएगा।
ये है कुनबा ‘क्रिप्टो’ का
क्रिप्टोलॉजी - भाषा ज्ञान या कूट संकेतों की समझ के सहारे गुप्त संदेश पढ़ना।
क्रिप्टोग्राफी - परंपरागत तौर-तरीकों या वैज्ञानिक गूढ़ रीतियों की मदद से गुप्त संदेश लिखना।
क्रिप्टएनलिसिस - तर्क क्षमता या सांख्यिकीय कौशल के जरिए कूट संदेशों का विश्लेषण करना।
काम के आयाम
- दो पक्षों के बीच इंटरनेट जैसे माध्यम से संवाद की विश्वसनीयता कायम रखना और ताकझांक रोकना।
- सर्वर आदि पर सहेजी गई सूचनाओं को हैकर्स से सुरक्षित रखना।
क्रिप्टोलॉजी - भाषा ज्ञान या कूट संकेतों की समझ के सहारे गुप्त संदेश पढ़ना।
क्रिप्टोग्राफी - परंपरागत तौर-तरीकों या वैज्ञानिक गूढ़ रीतियों की मदद से गुप्त संदेश लिखना।
क्रिप्टएनलिसिस - तर्क क्षमता या सांख्यिकीय कौशल के जरिए कूट संदेशों का विश्लेषण करना।
काम के आयाम
- दो पक्षों के बीच इंटरनेट जैसे माध्यम से संवाद की विश्वसनीयता कायम रखना और ताकझांक रोकना।
- सर्वर आदि पर सहेजी गई सूचनाओं को हैकर्स से सुरक्षित रखना।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
