मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (8 से 14 जून)
दीपक दुआ
First Published:22-06-12 10:10 PM
‘शंघाई’ के आने से पहले ही फिल्मी पंडितों ने इस फिल्म के लिए लाल कालीन बिछा दिया था। ‘खोसला का घोंसला’, ‘ओए लकी लकी ओए’ और ‘लव सेक्स और धोखा’ के बाद आ रही दिबाकर बैनर्जी की इस फिल्म को लेकर उत्साह तो दर्शकों में भी था। जब पहले तीन दिनों में इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया तो लगा कि यह उत्साह नोटों में तब्दील हो रहा है।
इस फ्लेवर की फिल्म के लिए इतना कलेक्शन भी काफी माना जाता है, लेकिन इसके बाद इस फिल्म की रफ्तार एकदम धीमी पड़ गई। समीक्षकों और प्रबुद्घ दर्शक वर्ग को पसंद आई यह फिल्म टिकट-खिड़की पर ढीली पड़ गई। मनोरंजन की खुराक की कमी ने इसे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों ही जगह धूम नहीं मचाने दी। आम हों या खास, हर तरह के दर्शकों ने थिएटर से बाहर आकर दूसरों को इसे न देखने की ही सलाह दी और नतीजा यह रहा कि इस फिल्म ने पहले सप्ताह में कुल जमा 18 करोड़ रुपए ही जमा किए, जोकि इसके बजट को देखते हुए काफी कम हैं और इसे बनाने वालों के लिए घाटे का इशारा भी।
अक्षय कुमार की ‘राऊडी राठौड़’ ने इस हफ्ते भी अच्छा कलेक्शन किया। गर्मी की छुट्टियों में परिवार सहित फिल्में देखने वाले और टाइम पास करने वाले हर तरह के दर्शक वर्ग को इसने लुभाया। हॉलीवुड से आई ‘प्रोमेथियस’ ने कुछ खास माल नहीं बटोरा।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
