सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
फिल्म रिव्यूः मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है
विशाल
First Published:20-07-12 09:24 PM
Last Updated:21-07-12 03:44 PM
फिल्म उद्योग के भीतर की खोज-खबर करती फिल्म पर पहले भी कई निर्देशकों ने नजर डाली है। बीते कुछ साल की फिल्मों पर नजर डालें तो अरशद वारसी और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘शॉर्टकट’ और जोया अख्तर की फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत फिल्म ‘लक बाय चांस’ के नाम सामने आते हैं।
इसमें ‘लक बाय चांस’ को लोगों ने काफी हद तक पसंद किया था, लेकिन ‘शॉर्टकट’ एक मजाकिया प्रयास के अलावा कुछ नहीं थी। फिल्म ‘मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है’ में भी फिल्म उद्योग की अंदरखाते की खबरों पर रौशनी डाली गई है, जिसमें मौजूदा हालात में फिल्म इंडस्ट्री के काम-काज, सितारों के नखरे, कैम्पबाजी और हीरोइन की मम्मीजी के एटिटय़ूड के साथ-साथ और भी बहुत कुछ दिखाया गया है। यह कहानी है अमर जोशी (सुनील शेट्टी) की, जो लंदन से फिल्म मेकिंग सीख कर आया है और मुंबई आकर एक सच्ची घटना पर एक गंभीर फिल्म बनाना चाहता है। उसका दोस्त सूरज (राजपाल यादव) एक चरित्र अभिनेता है।
यह फिल्म कुछ हिस्सों में प्रभावित करती है, जैसे कि बेग का अमर की कहानी पर कब्जा कर लेना। एक निर्माता के रूप में मोंटी का किरदार। सूरज का अंग्रेजी बोलने का प्रयास और एक सी ग्रेड फिल्म निर्देशक के रूप में रज्जाक खान का काम। मजे की बात है कि ये सभी चरित्र अभिनेता हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी और उदिता गोस्वामी जैसे नामी चेहरों के बावजूद फिल्म बांध नहीं पाती। फिल्म में जो बातें दिखाई गई हैं, वो आज के दर्शकों को अच्छे से पता हैं। गॉसिप कॉलम में ऐसी बातें आए दिन छपती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री पर फिल्म बनाने के लिए और अंदर की बातों को दिखाने के लिए निर्देशक को और मेहनत करनी चाहिए थी।
सितारे: सुनील शेट्टी, उदिता गोस्वामी, राजपाल यादव, राकेश बेदी, ओम पुरी, नीना गुप्ता, श्यान मुंशी, शाहवर अली, मुमैत खान, दीपक शिर्के
निर्देशक: रजनीश राज ठाकुर
निर्माता: नरेन्द्र सिंह
संगीत: सुखविंदर सिंह
कहानी: क्रिस्टोफर नोलन और डेविड एस. गॉयर
निर्देशक: रजनीश राज ठाकुर
निर्माता: नरेन्द्र सिंह
संगीत: सुखविंदर सिंह
कहानी: क्रिस्टोफर नोलन और डेविड एस. गॉयर
21

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
