29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
बैंक की नौकरियों में खाता खोलने का अवसर
अशोक सिंह
First Published:02-11-10 04:21 PM
Last Updated:02-11-10 04:28 PM
एक अरसे के बाद बैंकिंग क्षेत्र में एक बूम-सा उठा है और चारों ओर नौकरियों की बरसात होने लगी है। आंकड़े बता रहे हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अगले तीन साल में 85 हजार से ज्यादा नौकरियां देश के युवाओं को ऑफर करेंगे। प्राइवेट और विदेशी बैंकों की भागीदारी अलग से है। क्लर्क से लेकर प्रोबेशनरी ऑफिसर और विभिन्न स्पेशलाइज्ड नौकरियों में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, यहां तक कि 12वीं पास छात्र भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। कहां कितनी हैं नौकरियां, बता रहे हैं अशोक सिंह।
आर्थिक विशेषज्ञों द्वारा लंबे समय से संभावना जताई जा रही थी कि देश में आईटी सेक्टर की बूम के बाद बैंकिंग का नम्बर आएगा। न सिर्फ इस क्षेत्र में कारोबार बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसरों का भी बड़े पैमाने पर सृजन होगा। इस तथ्य की पुष्टि हाल में जारी इस इंडस्ट्री के आंकड़ों से होती है तथा इसके अतिरिक्त वित्तमंत्री द्वारा आर्थिक संपादकों के सम्मेलन में की गई विभिन्न घोषणाओं से भी इन भविष्यवाणियों को बल मिलता है। इनमें सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बैंकिंग इंडस्ट्री का कारोबार ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फैलाने पर जोर और इस क्रम में 85 हजार से अधिक नई नौकरियां आगामी तीन वर्षों में देने का प्रस्ताव है। इसमें 34 हजार अधिकारी वर्ग के पदों और 51 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें महत्त्वपूर्ण बात यह भी है कि दो हजार से ज्यादा आबादी वाले लगभग 73 हजार गांवों में बैंकिग सुविधा पहुंचाने के लिए ‘स्वाभिमान’ नामक नई योजना की शुरुआत होगी।
आजादी के 63 वर्षों के बाद भी देश के लगभग साढ़े पांच लाख गांवों में से अधिकांश इस सुविधा से दूर हैं। स्वयं वित्तमंत्री ने स्वीकार किया है कि ग्रामीण आबादी के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से में अभी भी बैंक अकाउंट्स नहीं हैं। इसमें कोई शक नहीं कि बैंकिंग क्षेत्र को प्राइवेट और विदेशी बैंकों के लिए खोलने के बाद इस क्षेत्र में अप्रत्याशित तेजी से विकास हुआ है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एकाधिकार समाप्त होने एवं अन्य निजी एवं विदेशी बैंकों के साथ गहन स्पर्धा होने के कारण स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जैसे आईटी के इस्तेमाल के कारण अब जनता को इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, एनआरआई सेवा, मर्चेट बैंकिंग आदि का लाभ मिल रहा है।
आधुनिक बैंकों के कामकाज में कंप्यूटर, आईटी और अन्य टेक्नोलॉजियों का इतना अधिक समावेश हो चुका है कि महज अकाउंट्स का जानकार होना न तो जॉब दिलाने के लिए पर्याप्त शैक्षिक एवं प्रोफेशनल योग्यता है और न ही इस क्षेत्र में सफलता की उंचाइयों को छूने के लिए। ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य निर्माण के इच्छुक युवाओं को अपनी कंप्यूटर प्रवीणता में अधिक दक्षता हासिल करने की जरूरत है और साथ ही बैंकिंग से सम्बद्ध आईटी टेक्नोलॉजी का भी जानकार होना अब अनिवार्य हो गया है।
सेवा शर्तों, सुविधाओं और अत्यंत आकर्षक पे-पैकेज के कारण बैंकिंग जॉब्स का क्रेज कभी भी मंदा नहीं रहा है। अब तो नए वेतनमानों और नियमित डीए आदि की बढ़ोत्तरी से यह पैकेज और मोटा हो गया है। प्राइवेट जॉब्स में कम स्थायित्व की दृष्टि से भी इसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती।
बैंकिंग सेवा में प्राय: मुख्य तौर पर दो ही एंट्री लेवल होते हैं। पहला तो है क्लर्क स्तर पर, जिसमें कई बैंक 10+2 पास युवाओं को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की इजाजत देते हैं, जबकि अधिकांश बैंक ग्रेजुएट युवाओं को ही लेना पसंद करते हैं। जैसा कि ऊपर चर्चा की गई है कि इनमें चयन का आधार लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होता है। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क-शक्ति, अंग्रेजी आदि पर आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पत्र होते हैं। आमतौर से इन प्रश्नों का स्तर काफी हाई-फाई नहीं होता। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के स्तर तक ही ये प्रश्न होते हैं। हां, इनमें कम समय में अधिक प्रश्नों के सही जवाब देने और नेगेटिव अंकों से बचने के लिए काफी प्रेक्टिस करने की जरूरत है। इसके अलावा नियमित अखबार पढ़ने की आदत तथा ठोस रणनीति बना कर लम्बे समय की तैयारी से सफलता प्राप्त करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती। विशेषज्ञों की राय में तीन से चार घंटे का नियमित अभ्यास इस लक्ष्य को पाने में काफी कारगर कहा जा सकता है। क्लर्क ग्रेड में जॉब करने के बाद बैंकों के इंटरनल एग्जाम की बदौलत कम समय में तरक्कियां हासिल करने का विकल्प प्रतिभावान और मेहनती युवाओं के समक्ष हमेशा होता है।
बैंकों में दूसरी एंट्री प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर की जा सकती है। इनमें प्राय: न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम 55 प्रतिशत अंकों सहित ग्रेजुएट होना जरूरी होता है। इसके अलावा किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर दक्षता का प्रमाणपत्र भी दिखाने को कई बैंकों द्वारा कहा जाता है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होती है। ओबीसी के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी प्रत्याशियों के लिए 5 वर्ष तक छूट का प्रावधान है।
लिखित परीक्षा में दो प्रकार के प्रश्न पत्र होते हैं। दो घंटे की अवधि के पहले प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, तर्क शक्ति, डेटा एनालिसिस एवं जनरल अवेयरनेस पर आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होते हैं। दूसरे प्रश्न में सब्जेक्टिव टाइप (वर्णनात्मक) के पांच प्रश्नों के 200 से 250 शब्दों (प्रत्येक) में उत्तर देने को कहा जाता है। लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार सफल प्रत्याशियों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें जो सफल हो जाता है, वह बैंक की नौकरी का हकदार हो जाता है।
विभिन्न क्षेत्रों में रिक्तियां
देश में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंक समूहों, निजी बैंकों तथा विदेशी बैंकों द्वारा प्राय: नियमित अंतराल पर विभिन्न चयन प्रकियाओं के माध्यम से भर्तियां की जाती हैं। इनसे संबंधित विज्ञप्तियां रोजगार समाचार, राष्ट्रीय दैनिक अखबारों के अलावा इन बैंकों की वेबसाइटों पर देखी जा सकती हैं। फिलहाल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क ग्रेड के 6100 पदों, इंडियन बैंक में पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) के 850 पदों, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में पीओ के 322 पदों, पंजाब एंड सिंध बैंक में क्लर्क ग्रेड के 300 पदों, पीओ के 450 पदों, सिक्योरिटी ऑफिसर के 25 पदों, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के 100 पदों, सीए के 30 पदों, ईडीपी ऑफिसर के 50 पदों, फॉरेक्स ऑफिसर के 10 पदों, रिजर्व बैंक में ग्रेड बी के अधिकारियों के 80 पदों, यूको बैंक में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव के 50 पदों, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में क्लर्क ग्रेड के 1105 पदों आदि को भरने की आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
इनके अलावा प्राइवेट और विदेशी बैंकों में भी विज्ञापनों के जरिये इंटरव्यू के माध्यम से इस प्रकार की नियुक्तियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। अकाउंट्स, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी बोलचाल में दक्ष युवाओं को प्राय: इन बैंकों में प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन ग्रामीण आबादी तक पहुंच बनाने के लिए इन्हें स्थानीय भाषाओं के जानकार युवाओं की दरकार आने वाले समय में बड़ी संख्या में पड़ेगी।
झलकियां
संभवत: आगामी वर्ष से विभिन्न बैंकों में भर्तियों के लिए कॉमन टैस्ट का आयोजन अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा के रूप में इंस्टीटय़ूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा किया जाएगा।
वर्ष 2009-10 के आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, प्राइवेट बैंकों और विदेशी बैंकों में क्रमश: 7.35 लाख, 1.82 लाख और 0.28 लाख कर्मचारी नियुक्त हैं।
मैकिंजे की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2001 से बैंकिंग सेक्टर 51 प्रतिशत की संयोजित वार्षिक दर में बढ़ रहा है।
देश के कुल जीडीपी में बैंकिंग की भागीदारी लगभग 8% हो चुकी है।
बढ़ती बैंकिंग सेवाएं
सेविंग्स एंड करंट अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, डीमैट अकाउंट, म्यूचुअल फंड्स, डिपोजिस्ट, हैल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, पर्सनल लोन, होम लोन, प्रोपर्टी लोन, कॉरपोरेट लोन, ऑनलाइन टैक्स पैमेंट, एग्रीकल्चरल/रूरल बैंकिंग, माइक्रो फाइनेंस, एनआरआई सर्विस, मर्चेट बैंकिंग, गवर्नमेंट अकाउंट्स आदि।
प्रमुख बैंकों की वेबसाइट्स
पब्लिक सेक्टर बैंक
इलाहाबाद बैंक
www.allahabadbank.com आंध्रा बैंक
www.andhrabank.in बैंक ऑफ बड़ौदा
www.bankofbaroda.com बैंक ऑफ इंडिया
www.bankofindia.com केनरा बैंक
www.canarabank.com सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
www.centralbankofindia.com कॉर्पोरेशन बैंक
www.corpbank.com देना बैंक
www.denabank.com स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
www.statebankofindia.com बैंक ऑफ महाराष्ट्र
www.bankofmaharastra.in इंडियन बैंक
www.indianbank.com इंडियन ओवरसीज बैंक
www.iob.in ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
www.obcindia.com पंजाब एंड सिंध बैंक
www.psbindia.com सिंडिकेट बैंक
www.syndicatebank.com पंजाब नेशनल बैंक
www.pnbindia.in यूको बैंक
www.ucobank.com यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
www.unionbankofindia.co.in युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
www.unitedbankofindia.com विजया बैंक
www.vijaybank.com प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक
www.icicibank.com एक्सिस बैंक
www.axixbank.com इंडस इंड बैंक
www.indusind.com कोटक महिन्द्रा बैंक
www.kotak.com बैंकिंग चयन परीक्षाओं में सफलता के गुर क्लर्क ग्रेड
(क्लर्क, टाइपिस्ट, एग्रीकल्चर क्लर्क, स्टेनो, क्लर्क-कैशियर, क्लर्क गोदाम कीपर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टेलीफोन ऑपरेटर आदि पद) दसवीं की पाठ्य़पुस्तकों का एक बार अवश्य अध्ययन कर लें। टैस्ट ऑफ रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, डिस्क्रिप्टिव टैस्ट और इंग्लिश पर आधारित मॉक टैस्ट का रोजाना अधिकाधिक अभ्यास जनरल नॉलेज की किसी अच्छी पुस्तक का अध्ययन विभिन्न प्रतियोगिता पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाले बैंकिंग सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड के गत वर्षो के प्रश्न पत्रों को निर्धारित समयावधि में हल करने की प्रैक्टिस। संपूर्ण टैस्ट में अंग्रेजी अथवा हिन्दी या अपनी क्षेत्रीय भाषा में से किसी एक का ही इस्तेमाल करें। डिस्क्रिप्टिव टैस्ट में भाषा प्रवाह और शब्द सीमा का अवश्य ध्यान रखें। अंग्रेजी खण्ड में प्रत्याशी के अंग्रेजी ज्ञान, वोकेबुलेरी, ग्रामर, सिनोनिम, एंटोनिम, कॉम्प्रिहेंशन ऑफ पैसेज इत्यादि की जांच होती है। न्यूमेरिकल एबिलिटी में अर्थमैटिकल कैलकुलेशन, डेसिमल, फ्रैक्शन आदि पर ध्यान देना जरूरी है। क्लेरीकल एबिलिटी टैस्ट में प्रत्याशी की एक्यूरेसी एवं स्पीड एवं एप्टीट्यूड को परखा जाता है। प्रोबेशनरी ऑफिसर ग्रेड
(जूनियर मैनेजमेंट स्तर के विभिन्न विभागों के पदों के लिए) लिखित परीक्षा में ग्रेजुएशन स्तर की अंग्रेजी भाषा पर अधिकार, ग्रामर और वाक्य रचना पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस के खण्ड में समसामयिक घटनाओं, विशेषतौर पर वित्तीय घटनाओं, नीतियों में परिवर्तन एवं भौगोलिक वित्तीय परिदृश्य के बारे में जानकारी होनी चाहिए। मार्केटिंग एप्टीट्यूड से संबंधित बुनियादी नुस्खे किसी मार्केटिंग पुस्तक के जरिये आत्मसात करें। कंप्यूटर नॉलेज एंड एप्टीट्यूड के माध्यम से कंप्यूटर प्रवीणता और नई टेक्नोलॉजी को सीखने के प्रति अपने उत्साह को परखा जाता है। निरंतर कंप्यूटर के ऐसे सॉफ्टवेयरों को प्रयोग करने की आदत डालें। डेटा एंटरप्रिटेशन में अधिकांश प्रश्न गणित, खासतौर से अंकगणित पर आधारित होते हैं। दशमलव, ब्याज, प्रतिशत, लाभ-हानि के प्रश्नों का अभ्यास करें।
डिस्क्रिप्टिव टैस्ट में सामयिक मुद्दों का जानकार होने के लिए अखबारों और समाचार चैनलों का लाभ उठाएं।
टाइम मैनेजमेंट के लिए मॉक प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें। हाल की बैंकिंग परीक्षाएं बैंक पद फॉर्म की अंतिम तिथि परीक्षा तिथि एसबीआई क्लर्क 01 नवं. 2010 16 जन. 2011
व सहयोगी बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक क्लर्क 08 नवं. 2010 30 जन. 2011
ऑफिसर 08 नवं. 2010 16 जन. 2011
आरबीआई ऑफिसर 08 नवं. 2010 06 फर. 2011
ओरियंटल बैंक पीओ 10 नवं. 2010 26 दिसं. 2010
ऑफ कॉमर्स क्लर्क 24 नवं. 2010 09 जन. 2011
इंडियन बैंक पीओ 11 नवं. 2010 02 जन. 2011
मध्य भारत ऑफिसर 18 नवं. 2010 23 जन. 2011
ग्रामीण बैंक असिस्टेंट 18 नवं. 2010 30 जन. 2011
यूको बैंक पीओ 30 नवं. 2010 30 जन. 2011

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल