शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 12:27 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
 
म्यूचुअल फंड फॉर्म-2
First Published:14-01-10 09:59 PM
Last Updated:14-01-10 10:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

कल हमने बात की थी कि म्यूचुअल फंड का फॉर्म भरते समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। साथ ही फोलियो का चुनाव करते समय किस बात पर गौर करना जरूरी है। आज हम उसी के आगे चर्चा करेंगे। जब भी आप किसी फंड हाऊस में सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के लिए इनरॉल करते हैं तो सामान्यत: इस प्रक्रिया में एक महीने का समय लग जाता है। उसके बाद आपकी एसआईपी शुरू होती है।

इस बात के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हो लें कि फॉर्म में एसआईपी के शुरू होने की तारीख आपकी एप्लीकेशन तारीख से तीस दिन बाद की हो। अगर एसआईपी के लिए इनरॉल करने की तारीख 7 फरवरी है तो जल्द से जल्द आप इसे 7 मार्च को शुरू कर सकते हैं। सामान्यत: आप अपने एसआईपी की शुरुआत पहले, सातवीं, दसवीं, पंद्रह, बीसवीं और 25वीं तारीख को शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप एसआईपी के लिए इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस की सुविधा चाहते हैं और अगर आपका ज्वांइट अकाउंट है तो प्रत्येक बैंक अकाउंट धारक को बैंक मेंडेट सेक्शन के पास हस्ताक्षर करने होंगे।

आप और पत्नी संयुक्त रूप से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। आपका होल्डिंग मॉडल यह निर्धारित करता है कि आकस्मिक परिस्थिति में आपके अकाउंट को कौन संभालेगा। म्यूचुअल फंड फॉर्म भरते समय अपना पैन नंबर जरूर दें। अगर आप बिना पैन नंबर बताए अपना फॉर्म रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा करते हैं तो इसकी 99 प्रतिशत संभावना है कि इसे रद्द कर दिया जाएगा। और हां, भूलवश ये जमा भी हो गया तो फंड ऑफिस लगातार आपको ये रिमांइडर भेजता रहेगा कि आपने पैन कार्ड नंबर नहीं भरा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°