बुधवार, 19 जून, 2013 | 13:11 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
एक्सेसरीज जो कार को दुल्हन सा सजा दें
पंकज घिल्डियाल
First Published:17-08-12 10:57 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कार बाहर से कुछ और, अंदर से कुछ और। गाड़ी चाहे जैसी हो, जब तक उसमें बढ़िया म्यूजिक सिस्टम ना हो, धमाल की आवाज वाला स्पीकर ना हो, मजा नहीं आता। कुछ एक्सेसरीज शोरूम में फिट करवा ली जाती हैं, मगर स्टाइल के दीवानों के लिए वह नाकाफी होता है। शानदार लुक की चाह उन्हें किसी न किसी एक्सेसरीज स्टोर तक जाने पर मजबूर कर देती है। बाजार में मौजूद टॉप एक्सेसरीज के बारे में बता रहे हैं पंकज घिल्डियाल

कार एक्सेसरीज का अधिक से अधिक इस्तेमाल जहां स्टाइल का प्रतीक है, वहीं ऐसे लोग भी हैं, जो कार के बेस मॉडल का चुनाव कर बाद में उसे एक्सेसरीज की सहायता से महंगी गाड़ी-सा लुक दे देते हैं। 
दिल्ली-एनसीआर में स्थित विभिन्न स्थानों पर कार एक्सेसरीज बाजार हैं। यहां तक कि कुछ कार ब्रांड तो अपने शोरूम में ऐसी कारों की नुमाइश करते हैं, जिनमें बदलाव करके एक्सेसरीज से सजाया गया होता है। यानी विकल्प आपके सामने होते हैं। एक ही मॉडल की दो कारें। कार एक्सेसरीज मार्केट को दो तरह से देखा जा सकता है। पहले ऐसे निर्माता, जो देश में विभिन्न एक्सेसरीज को तैयार करते हैं, वहीं ऐसे शोरूम भी दिनों-दिन बढ़ रहे हैं, जो छोटे से छोटा सामान भी ऑर्डर देकर थाइलैंड व ताइवान जैसे देशों से मंगवाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही नई इनोवा के मालिक बने इंदिरापुरम निवासी गौरव ढींगरा ने बताया कि इंपोर्टेड एक्सेसरीज फिनिशिंग के मामले में देशी बाजार से कहीं आगे हैं। शायद स्टाइल के दीवाने युवा कुछ अधिक खर्च कर अपनी गाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनना चाहते हैं।

जानते हैं उन खास कार एक्सेसरीज के बारे में, जो आज बाजार में टॉप पर बनी हुई हैं।

वुडन डैशबोर्ड अब आपकी कार में भी
कुछ गाड़ियों में कार के इंटीरियर में वुडन फिनिश मैन्युफैक्चर्स की ओर से की जाती है, वहीं दूसरी ओर डैशबोर्ड से लेकर डोर व म्यूजिक सिस्टम के इर्द-गिर्द वाली जगह आमतौर पर प्लास्टिक की होती है। अगर आप भी  अपनी गाड़ी को वुडन फिनिश देना चाहते हैं तो दरवाजों पर लेयर के लिए 2500 रुपए तो वहीं म्यूजिक सिस्टम व डैश बोर्ड के लिए 5,500 रुपए खर्च करने होंगे।

रूफ विंडो है शानदार
हर गाड़ी में रूफ विंडो नहीं होती। लिहाजा हैचबैक, सेडान व एसयूवी गाड़ियों की छत में बदलाव करके शानदार एक्सेसरीज से उसे कवर करने का चलन है। सुरक्षा के लिए ट्रैवलर गाड़ियों में आगे-पीछे के लिए स्टाइल गार्ड भी बाजार में मौजूद हैं। टोयोटा गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली फॉचरूनर ग्रिल जैसी शानदार एक्सेसरीज को भी आप अपनी गाड़ी में लगवा  सकते हैं। फॉर्चूनर ग्रिल ग्राहकों को बरबस अपनी ओर खींचती है।

क्रोम एक्सेसरीज की दीवानगी
क्रोम एक्सेसरीज की इन दिनों सबसे अधिक बिक्री है। टेल लाइट से लेकर कार फ्रंट पर इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है। करीब 6 हजार रुपए में शानदार क्रोम एक्सेसरीज खरीदी जा सकती हैं।

इन दिनों लैदर, फैब्रिक के मुकाबले जूट से बने सीट कवर कार एक्सेसरीज में टॉप पर हैं। मौसम के अनुकूल ढलने वाले जूट से बने कवर काफी आरामदायक भी होते हैं। आयातित जूट से बने सीट कवर की शुरुआती रेंज 4 हजार रुपए है।

रियर व्यू कैमरा और स्क्रीन है बेहद खास
कार रियर व्यू कैमरा और स्क्रीन एक बेहद ही उपयोगी एक्सेसरी है। इसका प्रयोग आपको रिवर्स पार्किग में मदद करता है। इसमें कंपनी ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रियर सेंसर, मोबाइल फोन अटैचमेंट जैसी बेहतरीन सुविधाओं को शामिल किया है। इसमें एक टीएफटी एलसीडी, एक जैक, बैटरी और एक रिमोट कंट्रोल मिलेगा। बाजार में ऐसे डिवाइस की कीमत लगभग 10 हजार रुपये है।

म्यूजिक सिस्टम एक्सेसरीज में 5 सीडी चेंजर खास होते हैं। वहीं टीएफटी का चलन भी जोर पकड़ चुका है। 5 सीडी चेंजर की कीमत जहां 5 हजार रुपए से शुरू होती है, वहीं एक बढ़िया इंपोर्टेड टीएफटी 8 हजार में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कार के दरवाजे पर लगने वाले सेफ गार्ड 2,500 रुपए में आते हैं।

क्या अब ड्राइव करते हुए होगी फोन पर बात!
जेब्रा ड्राइव ने भारतीय बाजार में एक ऐसी डिवाइस पेश की है, जिससे आप कार चलाते वक्त भी आराम से फोन पर बात कर सकेंगे। इस एक्सेसरी को आप आसानी से अपनी कार के सन वाइजर पर लगा सकते हैं। इसे फिट करने के बाद अपने मोबाइल फोन से इस डिवाइस को पेयर करना यानी जोड़ना होता है। इस डिवाइस में कंपनी ने बेहतरीन डीएसपी तकनीक का प्रयोग किया है, जिससे बेहद शानदार और  साफ आवाज आपको सुनाई देगी।

डैशबोर्ड में एंटी स्लीप मैट
एंटी स्लीप डैशबोर्ड मैट एक बेहद उपयोगी एक्सेसरी है। मोबाइल सनग्लासेज, वॉलेट, घर की चाभियां आदि कार के डैशबोर्ड पर रखने पर अक्‍सर फिसल कर नीचे गिर जाते हैं। इससे बचने के लिए बाजार में एंटी स्लीप डैशबोर्ड मैट मौजूद है। इसकी कीमत लगभग 180 से 200 रुपये तक है, लेकिन यदि आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं तो यह आपको महज 135 रुपये में मिल जायेगा।

डिवाइस नहीं सोने देगी
बोस कंपनी ने एक ड्राउजिनेस डिटेक्शन सिस्टम नाम का यंत्र बनाया है। यह डिवाइस आपकी कार के स्टेयरिंग के माध्यम से इस बात की जानकारी का रिकॉर्ड रखेगा कि आप स्टेयरिंग व्हील पर कितना प्रेशर दे रहे हैं।
यह डिवाइस आपके स्टेयरिंग व्हील में वाइब्रेशन (कंपन) पैदा करेगी। यह डिवाइस कार में लगी कॉफी कप होल्डर लाइट से चालक को संकेत करेगा कि यह समय आपके लिए खतरनाक है और आप कॉफी आदि का सेवन करें या फिर थोड़ी देर आराम करें।

कार रोलर सन शेड
गर्मी से बचने के लिए कार रोलर सन शेड का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक रोलर सन शेड है, जिसे आप खींच कर अपनी कार की खिड़की पर प्रयोग कर सकते हैं, जो कि कार के भीतर धूप को आने से पूरी तरह रोकता है। इस शेड का निर्माण ताइवान की कंपनी एसबीजी ने किया है। बाजार में इस शेड की कीमत लगभग 300 रुपये के आसपास है।

नेविगशन से नहीं भटकेंगे
भारतीय बाजार में एक से बढ़ कर एक शानदार नेविगेशन सिस्टम को पेश करने वाली प्रमुख एक्सेसरीज निर्माता कंपनी मैप माई इंडिया ने इस बार भारतीय बाजार में अपने कार पैड को पेश किया है। इसमें 2.2 एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 17.8 सेमी डिसप्ले, वीडियो रिकॉर्डिग, सिटी गाइड, मौसम की जानकारी व 3 डी व्यू जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

डीआरएल एलईडी है नया ट्रेंड
डीआरएल (डे टाइम रनिंग) एलईडी एक नया ट्रेंड बन कर सामने आया है। डीआरएल, एलईडी का इस्तेमाल हैड व फॉग लैम्प के बीचों-बीच किया जाता है। यह दिन में जहां गाड़ी की खूबसूरती को बढ़ाता है, वहीं रात में सड़क पर नजर रखने में अधिक चौकस भी है। डीआरएल की शुरुआती कीमत 7 हजार रुपए है। इसके अलावा दरवाजा खोलते ही खास एलईडी कार केबिन के भीतर चमक उठें, इसके लिए आपको सिर्फ पांच सौ रुपए खर्च करने होंगे।
(सोनिका धाम, कोसेट आईएनसी, महिन्द्रा पार्क, रानी बाग, नई दिल्ली से बातचीत पर आधारित)

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°