शनिवार, 18 मई, 2013 | 13:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
टेनिस के उभरते सितारे हैं सोमदेव
राजीव रंजन
First Published:14-05-12 11:54 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सोमदेव देववर्मन भारतीय टेनिस के चमकते सितारे हैं। आज वे सिंगल्स में भारत के टॉप रैंक के खिलाड़ी हैं। पहली बार वह सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने 2007 में अमेरिका की कॉलेज टेनिस प्रतियोगिता ‘एनसीएए मेन्स टेनिस चैम्पियनशिप’ का खिताब जीता था। अगले साल 2008 में उन्होंने यह खिताब लगातार दूसरी बार जीता। एनसीएए में 1950 के बाद ऐसा करने वाले वे तीसरे खिलाड़ी हैं। सोमदेव लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं। अक्तूबर 2010 में नई दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने पुरुष सिंगल्स ईवेंट में गोल्ड मेडल और 2010 में ही चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों के सिंगल्स और डबल्स दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर अपने साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया था।

इंटरनेशनल टीम ईवेंट (पुरुष) डेविस कप में उन्होंने भारत को महत्त्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं। गुवाहाटी में 13 फरवरी 1985 को पैदा हुए सोमदेव की मेन्स सिंगल्स में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62 रही है। सोमदेव त्रिपुरा रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वे रोजर फेडरर के बहुत बड़े फैन हैं। सोमदेव हमेशा से पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। हालांकि बचपन से उनका सपना टेनिस खिलाड़ी बनने का ही था। वह कहते हैं, ‘मैं हमेशा से एक प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर बनना चाहता था, इसलिए मैंने कॉलेज टेनिस की ओर कदम बढ़ाए और वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में मुझे अपने हुनर को मांजने का पूरा मौका मिला।’

सोमदेव के लिए टेनिस सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि पैशन भी है। सोमदेव कहते हैं कि लोगों को वहीं करियर चुनना चाहिए, जिसे लेकर उनके मन में पैशन है। सोमदेव की खासियत ये है कि वह असफलताओं से कभी हार नहीं मानते। उनका मानना है कि हर कोई हर समय नहीं जीत सकता, इसलिए आगे जीत के लिए कोशिश कीजिए।

वह यह भी मानते हैं कि जीवन में जो भी सफलता मिले, उस पर खुशी मनाएं, लेकिन उससे संतुष्ट मत हों। हमेशा और ज्यादा सफलता के लिए प्रयास करें। अगर आप संतुष्ट हो गए तो आपका विकास रुक जाएगा।
सोमदेव की टेनिस के अलावा क्रिकेट में भी बहुत रुचि है। उन्हें क्रिकेट मैच देखना बहुत पसंद है और एक खिलाड़ी के रूप में सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। क्रिकेट मैच के अलावा उन्हें फिल्म और म्यूजिक का भी बहुत शौक है। प्रियंका चोपड़ा उनकी पसंदीदा स्टार हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°