बुधवार, 19 जून, 2013 | 17:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
क्या कहता है आपका वर्कस्टेशन
First Published:10-05-12 10:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अगर आपने अब तक ऑफिस में अपने डेस्क मैनर्स पर गौर नहीं किया है तो आज से ऐसा करना शुरू कर दें। जाने-अनजाने में ही आपका वर्कस्टेशन आपके बारे में आपके सहकर्मियों और बॉस को काफी कुछ बता जाता है। वर्कस्टेशन के इन संकेतों को बता रही हैं शाश्वती

मॉडर्न ओपन ऑफिस अपने साथ एक खुलापन लाया है तो इसके कुछ विपरीत प्रभाव भी हैं। आधुनिक ऑफिस में हर किसी के लिए अलग से केबिन नहीं होते, इसका मतलब है कि आपके सहकर्मी से लेकर आपके बॉस तक सब कोई हर पैमाने पर आपको परख सकते हैं। आपके बैठने के तरीके से लेकर आपका डेस्क सब कुछ स्कैन होता है। विभिन्न शोध बताते हैं कि एक व्यक्ति के ऑफिस डेस्क और वर्कस्टेशन को देख कर उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।  

कॉरपोरेट ग्रूमिंग कोच प्रिया वैरिक के अनुसार, ‘भारत में कम ही लोग इस बात के प्रति सजग दिखाई देते हैं कि ऑफिस में उन्हें अपना डेस्क किस तरह से रखना चाहिए या फिर उनके डेस्क से उनके व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। वैरिक कहती हैं, ‘अधिकांश लोग अपने ऑफिस डेस्क को पिन बोर्ड या फिर फेसबुक के वॉल की तरह इस्तेमाल करते हैं, जहां वे परिवार के साथ अपनी छुट्टियों से लेकर बर्थडे पार्टी की तसवीर तक पूरे ऑफिस को दिखाने के लिए लगा देते हैं। यह ऑफिस डेस्क मैनर के अनुरूप नहीं है। दरअसल, आपकी वर्कप्लेस आपके व्यक्तित्व, रचनात्मकता और प्रबंधन क्षमता को दर्शाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि अपने ऑफिस डेस्क को सजाते-संवारते वक्त आप कुछ बातों का ध्यान रखें-

निजी फोटो लगाना ठीक होगा?
इस सवाल का जवाब है, नहीं। दरअसल अपने ऑफिस डेस्क को अपनी निजी तसवीरों से सजाने से प्रोफेशनल माहौल से जुड़ी गंभीरता खत्म हो जाती है। खासतौर पर यदि आप मिड लेवल या सीनियर लेवल के प्रोफेशनल हैं तो ऐसा करना दर्शाता है कि आप अपने काम को लेकर गंभीर नहीं हैं। यह बात छुट्टियों से जुड़ी निजी व पारिवारिक तसवीरों या फिर माता-पिता की तसवीरों पर भी  लागू होती है। निजी चीजें जैसे परफ्यूम आदि भी डेस्क पर नहीं रखने चाहिए।  अगर अपनी कोई निजी तसवीर रखनी ही है तो आप अपनी शादी की एक खूबसूरत तसवीर या फिर अपने बच्चों की तसवीर अच्छे फोटोफ्रेम में लगा कर रखें। इससे आपको घर व ऑफिस के बीच बैलेंस बनाना आता है। अपने डेस्क पर दो से ज्यादा तसवीरें न रखें।

क्या किताबों को ऑफिस डेस्क पर रखना ठीक होगा?
पूरी तरह से किताब के नाम पर यह निर्भर करता है कि आप उसे अपने वर्कस्टेशन पर रख सकते हैं या नहीं। अगर आप अपने बॉस के प्रिय हैं और अपने वर्कस्टेशन पर आपने ‘कैसे दोस्त बनाएं और लोगों को प्रभावित करें’ नाम की कोई किताब रखी है तो लोगों के बीच इसका सीधा मतलब यह जाएगा कि आप दूसरों की चापलूसी करने और सबको खुश रखने की कोशिश करते हैं। अपने वर्कस्टेशन पर किताबें रखना लोगों को यह बताने के लिए नहीं होता कि आप वर्तमान में क्या पढ़ रहे हैं, बल्कि यह लोगों को दिखाने का जरिया भर होता है। अपने वर्कस्टेशन पर सूचना परक किताबें या फिर अपने क्षेत्र से जुड़ी मासिक या पाक्षिक पत्रिकाएं रखें।

क्या मुझे डेस्क एक्सेसरीज की शॉपिंग करनी चाहिए?
जैसे-जैसे आप ऊंचे पदों की ओर बढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे आपको ऑफिस में अपने और वर्कस्टेशन के एटीटय़ूड के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत पड़ेगी। बिखरा हुआ और सामान से भरा हुआ वर्कस्टेशन न सिर्फ आपके लिए असुविधाजनक होगा, बल्कि इससे आपके व्यक्तित्व के बारे में लोगों के बीच गलत सूचना भी जाएगी। इसलिए जरूरी है कि डेस्क एक्सेसरीज पर आप कुछ पैसे खर्च करें।

अपने डेस्क पर एक छोटा नोटपैड, विजिटिंग कार्ड होल्डर, पेन होल्डर, पेन, पेंसिल, स्टेपलर, कैंची और हाइलाइटर आदि रखें। ऑफिस एक्ससेरीज खरीदते वक्त काले या सिल्वर रंगों का ही चुनाव करें। चमकदार एक्ससेरीज से दूर रहें।

अपनी धार्मिक भावनाओं को दर्शाना ठीक होगा?
धर्म भारत में बेहद संवेदनशील मुद्दा है और यह बात आपकी वर्कप्लेस पर भी लागू होती है। आप चाहे कितने भी धार्मिक क्यों न हों, अपने ऑफिस में अपनी धार्मिक भावनाओं के प्रदर्शन से बचें। अपने डेस्क पर आप भगवान की छोटी-सी मूर्ति रख सकते हैं। देवी-देवताओं की बड़ी तसवीरें लगाने से बचें।

वर्कप्लेस और आपका व्यक्तित्व
- पूरी तरह से व्यवस्थित वर्कस्टेशन: यहां हरेक चीज बेहद करीने से संजोकर रखी रहती है। इस तरह के वर्कस्टेशन वाले लोगों का मूड तेजी से बदलता रहता है और वे हमेशा मांग में रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपने सहकर्मियों की दिल खोल कर मदद करना पसंद करते हैं।
- व्यवस्थित अव्यवस्था वाला वर्कस्टेशन: आप सब कुछ सजा-संवार कर रखना चाहते हैं, पर जैसे ही स्थिति थोड़ी-सी अनियंत्रित होती है, आपके डेस्क पर कागज और फाइलों का ढेर लग जाता है। वर्क प्रेशर बढ़ने पर आपका गुस्सा अनियंत्रित भी हो जाता है। बीच-बीच में कॉफी या चाय आदि की जरूरत पड़ती है। एकरसता को तोड़ने के लिए सहकर्मियों से बातचीत करना पसंद है।
- रचनात्मक वर्कस्टेशन: आपके वर्कस्टेशन पर ढेरों चीजें फैली रहती हैं और वो सब आपकी तरह-तरह की अभिरुचियों को दर्शाती हैं। आपके पास नए विचारों की भरमार होती है। आप हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं।
- पर्सनैलिटी एक्सटेंशन वर्कस्टेशन: आपका वर्कस्टेशन आपकी निजी चीजों जैसे फोटोग्राफ्स, टेडीबियर, मनपसंद सिलेब्रिटीज की फोटो आदि से भरा रहता है। आप हैंडक्रीम जैसी चीजें भी अपने वर्कस्टेशन पर रखते हैं। आपको नियमित अंतराल पर रिफ्रेशमेंट की जरूरत होती है, इसलिए आपके पास खाने-पीने का सामान भी होता है। आप ऑफिस में भी खूब बातें करते हैं।
- ट्रॉफी वर्कस्टेशन: कुछ लोग अपने डेस्क के माध्यम से अपनी सामाजिक, आर्थिक और प्रोफेशनल सफलता का प्रदर्शन करना पसंद करते हैं। अपनी हर ट्रॉफी को वे डेस्क पर सजा लेते हैं। आप स्वभाव से ही टीम लीडर होते हैं। आपके पास अच्छे आइडिया होते हैं, पर नियमित अंतराल पर आपको शाबाशी की जरूरत होती है, अन्यथा हताश हो जाते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°