रविवार, 26 मई, 2013 | 03:22 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ग्रैंड कैन्यन
First Published:03-08-09 10:11 PM
Last Updated:03-08-09 10:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अमेरिका के एरिजोना राज्य से होकर बहने वाली कोलोरेडो नदी की धारा से ग्रैंड कैन्यन घाटी अस्तित्व में आई थी। ग्रैंड कैन्यन घाटी अधिकांशत: ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क से घिरी है जो अमेरिका के सबसे पहले नेशनल पार्को में से एक था। भू-विशेषज्ञों के अनुसार कोलोरेडो नदी के बहाव से ग्रैंड कैन्यन घाटी कोई साठ लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई थी। यह घाटी 446 किलोमीटर लंबी और छह हजार फीट गहरी है। विभिन्न स्थानों पर इसकी चौड़ाई 6.4 से 29 कि.मी. तक है।

आधुनिक अमेरिकी राज्य के 1779 में अस्तित्व में आने से पूर्व ग्रैंड कैन्यन घाटी में अमेरिकी इंडियंस रहते थे। इस घाटी की गुफाएं उनका घर थीं और वहां पर उनके कई धार्मिक पवित्र स्थान भी थे। इस स्थान पर पहुंचने वाले पहले यूरोपीय यात्री स्पेन के गार्सिया लोपेज दि गार्सेनाज थे जो यहां 1540 में पहुंचे थे।

नए परीक्षणों के बाद भू-विशेषज्ञों का कहना है कि कोलोरेडो बेसिन एक करोड़ सत्तर लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया था। वर्ष 2008 में इस नई खोज को प्रकाशित किया गया था जो तथ्य घाटी से मिले कैल्साइट की यूरेनियम जांच के बाद प्रकाश में आया था। इस खोज पर हालांकि बहुत विवाद भी हुआ था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट पिछली सदी की शुरुआत में ग्रैंड कैन्यन पार्क को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया था। आज यह कई प्राणियों को संरक्षण देता है। कोलोरेडो नदी में भी पर्यटक कई तरह के वाटर स्पोटर्स का मज लेते हैं। इस विशालकाय घाटी को देखने के लिए पर्यटकों को हवाई जहाज की सुविधा भी मिलती है। एक विशाल प्राकृतिक अजूबे के साथ ही ग्रैंड कैन्यन अमेरिका के सबसे बड़े पर्यटक केंद्रों में से एक है।

(पाठकों की मांग पर)

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°