फोटो गैलरी

Hindi Newsचुकंदर खाओगे तो लाल हो जाओगे

चुकंदर खाओगे तो लाल हो जाओगे

चुकंदर में पर्याप्त मात्र में आयरन, विटामिन और मिनरल होते हैं जो खून को बढ़ाने और उसे साफ करनेका काम भी करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते...

चुकंदर खाओगे तो लाल हो जाओगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 30 Mar 2010 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

चुकंदर में पर्याप्त मात्र में आयरन, विटामिन और मिनरल होते हैं जो खून को बढ़ाने और उसे साफ करनेका काम भी करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। यह प्राकृतिक शुगर का स्त्रोत होता है। इसमें सोडियम पोटेशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं।

- चुकंदर में गुर्दे और पित्ताशय को साफ करने के प्राकृतिक गुण हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर को प्रतिदिन पोषण प्रदान करने में मदद करता है तो वहीं क्लोरीन किडनी को साफ करने में मदद करता है।

- यह पाचन संबंधी समस्याओं जैसे उल्टी, दस्त, चक्कर आदि में मदद करता है। चुकंदर का रस पीने से एनीमिया दूर हो जाता है। इसमें आयरन प्रचुर मात्र में पाया जाता है।

- चुकंदर जूस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है।

- चुकंदर में बेटेन नामक तत्व पाया जाता है। दरअसल, आंत पेट को साफ करने के लिए शरीर को बेटेन की जरूरत होती है और चुकंदर में मौजूद यह तत्व उसकी आपूर्ति करता है।

- कई शोधों से पता चला है कि चुकंदर कैंसर में लाभदायक होता है।

- चुकंदर और उसके पत्ते फोलेट का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जो उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें