फोटो गैलरी

Hindi Newsखुशखबरी! UP के डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती

खुशखबरी! UP के डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की चाह में भटक रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। डाक विभाग बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी से लेकर उच्च पदों पर भर्ती की जाएगी। नियुक्ति...

खुशखबरी! UP के डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Sep 2016 01:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी नौकरी की चाह में भटक रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। डाक विभाग बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। डाक विभाग में चतुर्थ श्रेणी से लेकर उच्च पदों पर भर्ती की जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया में पिछड़ जाने वाले बेरोजगारों को भी डाक विभाग निराश नहीं करेगा। इन युवाओं को अस्थायी पदों पर काम करने के लिए अनुबंधित कर लिया जाएगा।

यदि युवा चाहें तो वे सीधे कांट्रेक्ट के आधार पर नौकरी के लिए अॉनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डाक विभाग ने सभी पीएमजी कार्यालयों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। विभाग ने कांट्रेक्ट पर रखे जाने वाले कर्मचारियों की भी संख्या पूछी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करीब 5200 पद रिक्त हैं। इनमें सबसे ज्यादा कानपुर रीजन में 922 पद हैं। 132 ग्रामीण डाकपालों के पद पिछले महीने ही कानपुर रीजन में रिक्त हुए हैं। 

घोटाला रोकने के लिए ऑनलाइन भर्ती  

नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में हो रहे घोटालों को देखते हुए विभाग ने भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रखने की योजना बनाई है। ऐसा पहली बार है जबकि नियोक्ता और आवेदक के बीच में कोई नहीं होगा। नियोक्ता भी आवेदक की काबिलियत को झुठला नहीं पाएगा। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। डाक विभाग ऑनलाइन आवेदन के बाद भर्ती परीक्षा का परिणाम भी ऑनलाइन जारी करेगा। केवल इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थी को अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। 

इंडिया पोस्ट बैंक के लिए भी होगी भर्ती 

पोस्ट मास्टर जनरल आलोक कुमार सक्सेना के मुताबिक प्रधान डाकघर के एक बड़े हिस्से में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए स्थान खाली किया जा रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को डेढ़ महीने पहले 17 अगस्त को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने निगमन प्रमाण पत्र दे दिया है। डाक विभाग का यह बैंक मार्च 2017 से काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए भी बड़े पैमाने पर भर्ती की जानी है। फ्रॉड और गड़बड़ी रोकने के लिए इसकी भी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। शुरुआत में सभी प्रधान डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा खोली जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें