फोटो गैलरी

Hindi Newsजंगल को आग लगाते पकड़ा तो 51 हजार का जुर्माना

जंगल को आग लगाते पकड़ा तो 51 हजार का जुर्माना

कीर्तिनगर ब्लॉक के अन्तर्गत धार पयाकोटी के महिला मंगल दल की महिलाओं ने गांव के जंगलों को आग से बचाने की मुहिम आगे बढ़ाई है। यदि जंगल में कोई आग लगाते हुए पकड़ा गया तो महिलाएं 51 हजार रुपये का...

जंगल को आग लगाते पकड़ा तो 51 हजार का जुर्माना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Apr 2017 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कीर्तिनगर ब्लॉक के अन्तर्गत धार पयाकोटी के महिला मंगल दल की महिलाओं ने गांव के जंगलों को आग से बचाने की मुहिम आगे बढ़ाई है। यदि जंगल में कोई आग लगाते हुए पकड़ा गया तो महिलाएं 51 हजार रुपये का जुर्माना लेगी। जबकि गांव-गांव धार्मिक और वैवाहिक कार्यों में शराब परोसने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। यदि कोई शराब परोसते पाया गया तो उस परिवार से 21 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। पयाकोटी गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदा देवी ने बताया कि गांव की सभी महिलाओं ने अपने ईष्ट देवता घंटाकर्ण को साक्षी मानकर शपथ ली, कि अपने गांव के जंगलों को बचाने के लिए कार्य करेंगी। जंगलों को आग से बचाने के लिए निगरानी करेंगी। इसके लिए महिलाएं गांव के जंगलों पर नजर रखेगी। यदि कोई आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उससे 51 हजार रुपये का जुर्माना लेंगी। यहीं नहीं गांव के यदि कोई परिवार कई कार्य में शराब परोसता हुआ पाया गया तो उससे 21 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। नंदा देवी ने बताया कि महिलाओं ने संकल्प लिया है कि गांव में सामाजिक कार्यों में शराब प्रतिबंधित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। इस बारे में तहसील प्रशासन को अवगत कराते हुए महिलाओं का साथ देने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर पूजा देवी, राधा देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, विमला देवी, सोना देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, गायत्री देवी, उर्मिला देवी, चैता देवी, ममता आदि महिलाएं शामिल थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें