फोटो गैलरी

Hindi Newsगंदे नाले से बीमारियां बढ़ने का खतरा

गंदे नाले से बीमारियां बढ़ने का खतरा

केश्वराय मठ के महंत बाबा त्रिकाल गिरी ने आपदा से ध्वस्त हुए केशोराय मठ स्थल में गंदे नाले का प्रवाह कराए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गंदा पानी एकत्रित होने से यहां बीमारियां...

गंदे नाले से बीमारियां बढ़ने का खतरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

केश्वराय मठ के महंत बाबा त्रिकाल गिरी ने आपदा से ध्वस्त हुए केशोराय मठ स्थल में गंदे नाले का प्रवाह कराए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गंदा पानी एकत्रित होने से यहां बीमारियां बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से यहां पर दवाइयों का छिड़काव न किए जाने से मच्छर पनप रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका से इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें