फोटो गैलरी

Hindi Newsविभिन्न मामलों के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विभिन्न मामलों के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने एक महिला की खुदकुशी और एक अन्य की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में दो आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ टोला में बीते गुरुवार की देर...

विभिन्न मामलों के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय पुलिस ने एक महिला की खुदकुशी और एक अन्य की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में दो आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ टोला में बीते गुरुवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे विवाहिता चंदा देवी (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका की मां फूलवंती देवी की तहरीर पर ओबरा थाने में मृतका के पति आरोपी सोनू पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। रविवार की सुबह थाना प्रभारी आरआर यादव ने आरोपी को घर के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

उधर, स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराज नगर में बने कांशीराम आवास के ब्लाक नंबर चार मकान नंबर 4/39 में रह रही 32 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी लल्लन चंद्रवंशी की बीते 27 सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतका के पति लल्लन चंद्रवंशी की तहरीर पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले के आरोपी लल्ला चौधरी को पुलिस ने रविवार की सुबह गजराज नगर तिराहा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें