फोटो गैलरी

Hindi Newsओबरा में सभासदों ने ईओ का पुतला फूंका

ओबरा में सभासदों ने ईओ का पुतला फूंका

नगर पंचायत ओबरा में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा बार-बार मांगे जाने के बावजूद नहीं दिए जाने पर सभासदों ने मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पुतला फूंका। भ्रष्टाचार का आरोप लगा...

ओबरा में सभासदों ने ईओ का पुतला फूंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत ओबरा में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा बार-बार मांगे जाने के बावजूद नहीं दिए जाने पर सभासदों ने मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पुतला फूंका। भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जांच करवाएं। सभासद मंजू देवी, राजदेयी, इसरार कुरैशी, उमेश कुमार, शिवराज, संजय गौड़, राजकुमार अग्रवाल आदि मंगलवार दोपहर नगर के सुभाष चौराहा पर एकत्र हुए। यहां पर इन लोगों ने अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव का पुतला फूंका। उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सभासदों की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2014-15 एवं 16 में नगर में कराए गए विकास कार्य, जैसे कि स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, सफाई कार्य, पेयजल आपूर्ति, ठेका मजदूरी आदि मद में किए गए खर्च और करवाए गए कार्यों का विवरण अधिशासी अधिकारी नहीं दे रहे हैं। जबकि सभासदों की ओर से कई बार उनसे लिखित तौर पर नगर में कराए गए विकास कार्यों का विवरण और उसके मद में हुए खर्च का लेखा-जोखा मांगा जा चुका है। सभासदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण ही लेखा-जोखा सभासदों को नहीं दिया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि बार-बार लेखा जोखा मांगे जाने के बावजूद अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। सभासदों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें