फोटो गैलरी

Hindi Newsबड़हरिया में शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बड़हरिया में शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रखंड के यमुनागढ़ मां दुर्गे परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथी, घोड़े व बैंड बाजे से सुसज्जित यात्रा यमुनागढ़ से निकलकर...

बड़हरिया में शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के यमुनागढ़ मां दुर्गे परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथी, घोड़े व बैंड बाजे से सुसज्जित यात्रा यमुनागढ़ से निकलकर बड़हरिया थाना चौक, बाजार व अस्पताल रोड होते हुए श्रीराम जानकी मठ परिसर में पहुंची। जुलूस में केसरिया ध्वज के साथ चल रहे बाइक सवार युवकों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। वही जुलूस में शामिल झांकी सबका मनमोह रही थी। सड़क के किनारे खड़े लोगों ने श्रद्धालु भक्तों का उत्साहवर्द्धन किया। दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार से शुरू अखंड अष्टयाम शुक्रवार की दोपहर पूर्णाहुति के साथ ही संपन्न हो गया। रात में चैता का आयोजन भी किया गया है। मौके पर पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद सेठी, वीरेन्द्र प्रसाद, लाल साहेब शर्मा, सुग्रीव प्रसाद, रंजीत कुमार, संतु बैठा, अश्विनी कुमार, भरत प्रसाद, धर्मेन्द्र गिरि, रामाशंकर प्रसाद मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें