फोटो गैलरी

Hindi Newsसीतापुर : रफ्तार की मार ने ली दो मासूमों की जान

सीतापुर : रफ्तार की मार ने ली दो मासूमों की जान

चौपहिया वाहनों की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया। पहला हादसा शहर में मण्डी चौकी के करीब हुआ। आठ वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ बिहार से रिश्तेदारी में आ रही थी। इस हादसे में बच्ची...

सीतापुर : रफ्तार की मार ने ली दो मासूमों की जान
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 15 Nov 2016 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

चौपहिया वाहनों की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया। पहला हादसा शहर में मण्डी चौकी के करीब हुआ। आठ वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ बिहार से रिश्तेदारी में आ रही थी। इस हादसे में बच्ची की मां भी मामूली चोट लगने से घायल हुई।

दूसरी घटना मानपुर में गोवर्धनपुर गांव के करीब हुई। लक्जरी वाहन ने एक बालिका को कुचल दिया। जिला अस्पताल लाने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बिहार प्रान्त के लक्खीसराय जनपद स्थित सूजगरहा के अलीनगर गांव का परिवार एक मुण्डन में शामिल होने सीतापुर आ रहा था। इमलिया सुल्तानपुर के रघुनंदन का कहना है कि वो अपनी साली सीता और उसके दो बच्चों वैश्नवी और पीयूष को लेकर सीतापुर आया था। मंगलवार सुबह ट्रेन से उतर कर शहर में मण्डी चौकी के करीब पहुंचे। गांव जाने के लिए परिवार टेम्पो की प्रतीक्षा कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। गोदी में वैश्नवी छिटक कर नीचे गिर गई और ट्राली का पहिया ऊपर चढ़ गया। इस दौरान मां सीता को भी मामूली चोटें आईं। लोगों ने वाहन चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। दो वर्षीय वैश्नवी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। इसी तरह मानपुर इलाके के गोवर्धनपुर गांव की आठ वर्षीय बालिका सरिता के साथ हुआ। पिता तीरथ का कहना है कि सुबह करीब नौ बजे सरिता गांव के बाहर सामान लेने गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार फार्चूनर वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक अपने वाहन को लेकर भाग निकला। किसी तरह बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज से पहले ही सरिता की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें