फोटो गैलरी

Hindi Newsजीवन को प्रभावित करती हैं पुस्तकें

जीवन को प्रभावित करती हैं पुस्तकें

पुस्तकें मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती हैं। साथ ही व्यवहार को प्रभावित करती हैं। किताबें ज्योति फैलाती हैं। यह बातें साहित्यकार विकास कुमार झा ने शनिवार को स्थानीय राजेन्द्र भवन में पुस्तक मेला का...

जीवन को प्रभावित करती हैं पुस्तकें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पुस्तकें मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती हैं। साथ ही व्यवहार को प्रभावित करती हैं। किताबें ज्योति फैलाती हैं। यह बातें साहित्यकार विकास कुमार झा ने शनिवार को स्थानीय राजेन्द्र भवन में पुस्तक मेला का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो सबका हित करें, वह साहित्य है। साहित्य अमिट छाप छोड़ता है। प्रारंभ में साहित्यकार विकास कुमार झा, लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह, एसएसबी के सहायक कमाडेंट जयगोपाल नमो शुद्रा, साहित्यकार आशा प्रभात आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया। अध्यक्षता लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने की। स्वागत भाषण गीतकार गीतेश ने किया। संचालन प्रमोद कुमार नील ने किया। मौके पर रामशरण अग्रवाल, डा.आनंद किशोर, वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय भारद्वाज, प्रो.उमेशचंद्र झा, राजेन्द्र सिन्हा आदि थे। राजकमल प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, लोक भारती आदि द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें