फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल से मिले नियेल, राजनीति गरमायी

राहुल से मिले नियेल, राजनीति गरमायी

जिला की राजनीति में एक बार फिर से हड़कंप मचने वाला है। लगातार तीन बार विधायक के रूप में काम कर चुके नियेल तिर्की का दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। विदित है कि...

राहुल से मिले नियेल, राजनीति गरमायी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 May 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला की राजनीति में एक बार फिर से हड़कंप मचने वाला है। लगातार तीन बार विधायक के रूप में काम कर चुके नियेल तिर्की का दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है।

विदित है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तेज-तर्रार नेता नियेल तिर्की ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। उसके बाद लगभग तीन वर्षों के बाद राहुल गांधी के बुलावे पर नियेल तिर्की का दिल्ली जाना और दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर नियेल ने दूरभाष पर बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात में राज्य की समस्या, राजनीतिक परिप्रेक्षय पर चर्चा की गई। राहुल गांधी ने संगठन मजबूती और पार्टी हित के लिए सशक्त रूप से काम करने की बात कही है।

इधर नियेल तिर्की का वापस कांग्रेस का दामन थामने पर जिले के कई कांग्रेसी और गैर कांग्रेसी लोगो ने खुशी व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें