फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकार गिराओ, झारखंड बचाओ की पदयात्रा एक से

सरकार गिराओ, झारखंड बचाओ की पदयात्रा एक से

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा सात अप्रैल को रांची के एचईसी विधानसभा मैदान हटिया में आयोजित सरकार गिराओ झारखंड बचाओ महारैली को लेकर एएसए के प्रदेश संयोजक सह पूर्व मंत्री थिओदोर किड़ो के नेतृत्‍व में...

सरकार गिराओ, झारखंड बचाओ की पदयात्रा एक से
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Mar 2017 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा सात अप्रैल को रांची के एचईसी विधानसभा मैदान हटिया में आयोजित सरकार गिराओ झारखंड बचाओ महारैली को लेकर एएसए के प्रदेश संयोजक सह पूर्व मंत्री थिओदोर किड़ो के नेतृत्‍व में जिले के हजरो आदिवासी एक अप्रैल को सत्‍यग्रह मार्च के तहत रांची के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक ने बताया कि पद यात्रा दिन के 11 बजे नगर भवन से शुरू होगी।

उन्‍होंने बताया कि उक्‍त सत्‍यग्रह मार्च दौ अप्रैल को कोलेबिरा, तीन को कोनबीर, चार को पोकला, पांच को तोरपा, छह को खूंटी से विश्राम कर रांची जाएगी। बताया कि सत्याग्रह मार्च में रास्ते में पड़ने वाले स्थानों से सैकड़ों पदयात्री जुड़ते जाएंगे और रांची पहुंचने तक उनकी संख्या हजारों में होगी। उन्‍होंने बताया कि पदयात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित हो, इस पर विशेष ख्‍याल रखा जाएगा। किड़ो ने बताया कि पदयात्रा में किसी भी तरह का तीन-धनुष अथवा हथियार नहीं रखना है। सिर्फ अपने साथ खाने का एक बर्तन, गिलास, पानी का बोतल, छाता, गमछा, टावल, चूड़ा-गुड़, सत्तु और दैनिक उपयोग के जरुरी समान रखने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें