फोटो गैलरी

Hindi Newsअनिल की गिरफ्तारी से दो जिलों की पुलिस को मिली राहत

अनिल की गिरफ्तारी से दो जिलों की पुलिस को मिली राहत

सरकार ने हाल ही में नक्सली अनिल कुशवाहा पर पचास हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था अनिल। अनिल कुशवाहा उर्फ संदेश की गिरफ्तारी से रोहतास व कैमूर पुलिस ने राहत की सांस ली...

अनिल की गिरफ्तारी से दो जिलों की पुलिस को मिली राहत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने हाल ही में नक्सली अनिल कुशवाहा पर पचास हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था अनिल। अनिल कुशवाहा उर्फ संदेश की गिरफ्तारी से रोहतास व कैमूर पुलिस ने राहत की सांस ली है। कई ऐसे पुलिस अधिकारी भी राहत की सांस ले रहे हैं, जो अनिल के निशाने पर थे। भूमि विवाद में पिता की हत्या होने के बाद नकसलियों की टीम में शामिल होकर अनिल कुशवाहा रोहतास व कैमूर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना के कसेर गांव का निवासी अनिल उर्फ संदेश अपने गांव में खलबलवा के नाम से जाना जाता रहा है। एक वृद्ध दंपती को करीब दो माह से अगवा करके फरार चल रहे अनिल की गिरफ्तारी के लिए कई बार रोहतास व कैमूर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर उसके सहयोगियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन, अनिल हाथ नहीं लगा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो अनिल ने एक पुलिस अधिकारी को पीछा नहीं करने की चेतावनी दी थी। उसके टारगेट पर पुलिस कर्मियों के अलावे एक पुलिस अधिकारी भी थे। पुलिस की मानें तो अनिल कुशवाहा एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन नाकाम रहा। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सीआरपी, एसटीएफ व जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन के कारण नक्सलियों की गिरफ्तारी व अन्य बरामदगी हुई है। नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें