फोटो गैलरी

Hindi Newsपत्थर माफियाओं के मददगार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही सूची

पत्थर माफियाओं के मददगार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही सूची

जिले में अलग-अलग थाने में तैनात कई पुलिस कर्मियों के तार पत्थर के अवैध कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों की गतिविधियों की जांच कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे ही पुलिस...

पत्थर माफियाओं के मददगार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही सूची
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में अलग-अलग थाने में तैनात कई पुलिस कर्मियों के तार पत्थर के अवैध कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों की गतिविधियों की जांच कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे ही पुलिस कर्मियों की मदद से अवैध गिट्टी लदे वाहनों को पार कराया जाता है। डेहरी से लेकर भोजपुर तक कई थाने के कुछ पुलिस कर्मी पत्थर माफियाओं के मददगार साबित हो रहे हैं। अब वैसे पुलिस कर्मियों की कुंडली वरीय पुलिस अधिकारियों के यहां तैयार की जा रही है।

पकड़े गए पत्थर माफियाओं से मिली जानकारी व उनके बयानों के आधार पर डीआईजी ऐसे पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। जबकि मगध जोन के कई जिले के पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कारवाई के लिए वहां के डीआईजी को लिखने की तैयारी चल रही है।

वरीय पुलिस अधिकारियों की सख्ती के बाद कुछ पुलिस कर्मी पत्थर माफियाओं को एक निश्चित समय देकर उनके वाहनों को पार कराते हैं। जिन गाड़ियों की इंट्री थाने में नहीं होती है वैसे गिट्टी लदे वाहनों को पुलिस जब्त कर वाहवाही लूटती हैं। इससे इतर गिट्टी लदे ट्रैक्टर का संगठित गिरोह डेहरी अनुमंडल क्षेत्र पर अपना धंधा बेरोक-टोक चला रहा है। पत्थर माफियाओं से कुछ पुलिस कर्मियों का संबंध कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी थानाध्यक्ष, मुंशी, चालक, एसपीओ पत्थर माफियाओं के साथ साठ-गाठ रखने में या तो जेल जा चुके हैं या निलम्बित किए जा चुके हैं। डीआईजी मो. रहमान ने कहा कि रोहतास, आरा, औरंगाबाद व अरवल जिले के कई पुलिस कर्मियों की संलिप्तता का पता चला है। कई पुलिस कर्मियों के नाम जांच के क्रम में आए हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर सबूतों के साथ सूची तैयार की जा रही है। उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें