फोटो गैलरी

Hindi Newsकैमूर पहाड़ी से नक्सली कमांडर संदेश गिरफ्तार

कैमूर पहाड़ी से नक्सली कमांडर संदेश गिरफ्तार

कैमूर पहाड़ी पर आतंक का पर्याय बन चुके नक्सली कमांडर अनिल कुशवाहा उर्फ संदेश को रोहतास पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसे कैमूर पहाड़ी पर दरिगांव थाना क्षेत्र के मार्झर कुंड इलाके से पकड़ा...

कैमूर पहाड़ी से नक्सली कमांडर संदेश गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कैमूर पहाड़ी पर आतंक का पर्याय बन चुके नक्सली कमांडर अनिल कुशवाहा उर्फ संदेश को रोहतास पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसे कैमूर पहाड़ी पर दरिगांव थाना क्षेत्र के मार्झर कुंड इलाके से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक राइफल, दस गोली, विस्फोटक व लेवी वसूली का रजिस्टर भी बरामद किया है। बताया गया है कि मार्झर कुंड के पास एक खंड़हर मकान में नक्सली कमांडर को छुपे होने की सूचना पर एसटीएफ, सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने दोपहर में घेराबंदी शुरू की। इस दौरान नक्सली कमांडर संदेश ने भागने का भी प्रयास किया। लेकिन, चारो तरफ से पुलिस बल से घिरता देख वह घर में छुप गया और अंदर से फायरिंग करने लगा। पुलिस को पहले घर के अंदर कई नक्सलियों के छुपे होने की आशंका थी। लेकिन, बाद में जब पता चला तो उसे बाहर आने का मौका दिया गया और पुलिस ने दबोच लिया। इसकी जानकारी देते हुए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव निवासी नक्सली कमांडर संदेश 15 वर्षो से संगठन में काम कर रहा है। उसने वर्ष 2011 में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर पुनर्वास योजना का लाभ लिया था। लेकिन, वर्ष 2015 में जमानत पर छूटने के बाद उसने पुन: संगठन के लिए काम करने लगा और दस से अधिक हत्याएं,मशीन जलाने व लेवी वसूली के लिए मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया। उसके उपर रोहतास, कैमूर व औरंगाबाद जिले में 18 मामले लंबित हैं। एसपी ने बताया कि उसने सभी घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। उसके साथ काम कर रहे अन्य नक्सलियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जो उसका सहयोग करते थे।

फोटो नंबर- 14

कैप्शन- नक्सली संदेश का फाइल फोटो ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें