विभूतिपुर में ट्रक से कुचल कर दो सगे भाइयों की मौत
थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार सगे दो भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना रविवार शाम की है। मृतक की पहचान गांव के ही विनोद रजक के पुत्र अमित (14) व छोटन...
थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार सगे दो भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना रविवार शाम की है। मृतक की पहचान गांव के ही विनोद रजक के पुत्र अमित (14) व छोटन रजक (10) के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक का पीछा किया। इसके कारण मुस्तफापुर के निकट चालक ट्रक छोड़ जान बचाकर भाग निकला।
इधर, घटना के विरोध में लोगों ने रोसड़ा-दलसिंहसराय मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम के कारण लगभगत तीन घंटे से अधिक समय तक रोसड़ा-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर यातायात ठप रहा। घटना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा कर मामले को शांत किया। फिर यातायात बहाल कराया। मिली जानकारी के अनुसार रोसड़ा से दलसिंहसराय तरफ की ओर ट्रक जा रहे थे। इसी दौरान साइकिल पर सवार दोनों भाई बाजार में खरीदारी करने जा रहा था। इसी बीच ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।