फोटो गैलरी

Hindi News2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का लक्ष्य

2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का लक्ष्य

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने दिया है। इसके लिए हमें कृषि के अनछुये पहलुओं की खोज कर उस कार्य करना होगा। वे जिलास्तरीय खरीफ...

2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का लक्ष्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 May 2017 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने दिया है। इसके लिए हमें कृषि के अनछुये पहलुओं की खोज कर उस कार्य करना होगा। वे जिलास्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि भले ही हम राज्य के औसत उत्पादन से आगे रहे हैं। लेकिन इससे आय के दोगुना लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। कहा कि तकरीबन 70 फीसदी भूमि पर सीमांत किसान खेती करते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सीमांत किसानों के साथ समेकित कृषि को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि हमें परंपरागत खेती से थोड़ा हटकर वैज्ञानिक खेती की ओर कदम बढ़ाना होगा। मृदा स्वास्थ्य जांच पर भी उन्होंने जोर दिया। साथ ही शताब्दी नलकूप योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल दिया। इसके अलावा केवीके, विरौली व सीसा, पूसा के वैज्ञानिकों ने खेती की नई तकनीक के बारे में बताया। डॉ. आरके तिवारी ने मौसम के बदलते परिवेश में खरीफ फसल की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। वहीं उद्यान के सहायक निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा, पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक रवींद्र महतो के अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्यपालन पदाधिकारी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें