फोटो गैलरी

Hindi Newsधक्का-मुक्की से टूटा कलेक्ट्रेट का गेट, नारेबाजी

धक्का-मुक्की से टूटा कलेक्ट्रेट का गेट, नारेबाजी

विभूतिपुर के पत्रकार ब्रजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं जिले में बढ़ रहे अपराध के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने से रोके...

धक्का-मुक्की से टूटा कलेक्ट्रेट का गेट, नारेबाजी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

विभूतिपुर के पत्रकार ब्रजेश के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं जिले में बढ़ रहे अपराध के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने से रोके जाने पर पुुलिस से धक्का-मुक्की भी की। इससे कलेक्ट्रेट का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

इसके बाद प्रदर्शनकारी गेट के सामने ही धरना-प्रदर्शन पर ही बैठ गये। बाद में सदर एसडीओ केडी प्रोज्जवल एवं डीएसपी मो. तनवीर अहमद ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। फिर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित स्मार पत्र सौंपा।

इससे पूर्व जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैंकडों माकपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। इसमें पत्रकार ब्रजेश के हत्यारों को गिरफ्तार करो एवं एसपी वापस जाओ के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। बाद में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गये। जहां गंगाधर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ। जिसे राज्य सचिव अवधेश कुमार, पूर्व विधायक रामदेव वर्मा, राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार, जिला मंत्री राम दयाल भारती, रामाश्रय महतो, सत्य नारायण सिंह, मनोज कुमार सुनील सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने ब्रजेश हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया।

प्रदर्शन के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। इसको लेकर समाहरणालय गेट पर व्रज वाहन से लैश काफी संख्या में महिला एवं पुरुष बल को तैनात किया गया था। जिसका नेतृत्व सदर एसडीओ एवं डीएसपी के साथ-साथ नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह स्वयं कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें