फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार: पुल निर्माण कंपनी पर नक्सलियों ने किया हमला

बिहार: पुल निर्माण कंपनी पर नक्सलियों ने किया हमला

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के गुनाई बसही में नून नदी पर पुल बना रही निर्माण कंपनी के बेस कैम्प पर हमला कर नक्सलियों ने आधा दर्जन मजदूरों को पीट कर जख्मी करने के साथ पांच बम भी फोडे़। हमले के...

बिहार: पुल निर्माण कंपनी पर नक्सलियों ने किया हमला
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Feb 2017 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के गुनाई बसही में नून नदी पर पुल बना रही निर्माण कंपनी के बेस कैम्प पर हमला कर नक्सलियों ने आधा दर्जन मजदूरों को पीट कर जख्मी करने के साथ पांच बम भी फोडे़। हमले के दौरान नक्सली माओवाद जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

कर्मियों की माने तो नक्सली सेमी कारबाइन से भी लैश थे। वे संगठन चलाने के लिए पुल निर्माण की लागत का पांच प्रतिशत लेवी के रूप में मांग रहे थे। इस संबंध में उन्होंने बेस कैम्प पर परचा भी छोड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ताजपुर थाने की पुलिस घटना की छानबीन में लगी है। इस मामले में पुल बना रही कंपनी के प्रोपराइटर व बेगूसराय के तेघड़ा निवासी नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार कथित नक्सलियों ने बुधवार की मध्य रात्रि इस घटना को अंजाम दिया।

बताया गया है कि रात करीब 12.30 बजे 14-15 नक्सलियों ने पुल बना रही तेघड़ा के ओम कंस्ट्रक्शन के बेस कैम्प पर धावा बोला। चार-पांच नक्सली कमरे में सो रहे कंपनी के मुंशी बबन चौधरी, जेसीबी चालक कार्तिक कुमार सिंह, सरिया मिस्त्री राकेश कुमार, विनय कुमार (सभी बेगूसराय चमथा निवासी) व विश्वकर्मा कुमार (छपरा निवासी) की हॉकी स्टिक से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान अन्य नक्सली बेस कैम्प की घेराबंदी किये हुए थे। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने निर्माणाधीन पुल पर पांच बम भी विस्फोट किये।

निर्माण कंपनी के कर्मियों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी करने के बाद नक्सलियों ने परचा थमाया जिसमें संगठन चलाने के लिए पुल निर्माण की लागत का पांच प्रतिशत लेवी के रूप में नहीं देने पर शारीरिक व आर्थिक क्षति पहुंचाने की धमकी दी गयी है। बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली पश्चिम ओर चौर होते ही पैदल ही वैशाली जिले की ओर चले गये। कर्मचारियों की सूचना पर रात में ही ताजपुर थाने के प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ निर्माण कंपनी के बेस कैम्प पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें