फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी की तर्ज पर बिहार में हो कर्ज माफी : रालोसपा

यूपी की तर्ज पर बिहार में हो कर्ज माफी : रालोसपा

रालोसपा की जिला कार्यसमिति एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की। इसमें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा...

यूपी की तर्ज पर बिहार में हो कर्ज माफी : रालोसपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Apr 2017 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा की जिला कार्यसमिति एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने की। इसमें बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेदकर की जयंती है। लेकिन रालोसपा उनकी जयंती के पूर्व संध्या पर प्रत्येक प्रखंडों में जयंती मनाएगी। वहीं 14 अप्रैल को पटना में भव्य कार्यक्रम में समस्तीपुर की सर्वाधिक भागीदारी होगी। ताकि बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने कहा कि यूपी की तर्ज पर बिहार में भी किसान कर्ज को माफ किया जाय। ताकि किसान की स्थिति सुधर सके। इधर, जयंती कार्यक्रम की सफलता के लिये अजीत कुमार चौधरी को समस्तीपुर, पूसा, ताजपुर एवं कल्याणपुर प्रखंडों का प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार अमरजीत यादव को सरायरंजन, मोरबा, विद्यापतिनगर, विवेक कुशवाहा को रोसड़ा, हसनपुर व बिथान, लालबाबू महतो को समस्तीपुर व वारिसनगर, अमरकांत मिश्र को दलसिंहसराय, उजियारपुर, ब्रजनंदन महतो को खानपुर, शिवाजीनगर, अभिमन्यु मिश्रा पटोरी, मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर प्रखंड का प्रभारी बनाया गया है। मौके पर शिव नारायण महतो, देव नारायण सिंह, सुभाष चौधरी, अंजनी कुमारी, नीलम देवी, राम सेवक सिंह, कमलेदव सिंह, रंजीत कुमार, बलराम यादव आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें