फोटो गैलरी

Hindi Newsलड़का-लड़की को इलाहाबाद लेते गए

लड़का-लड़की को इलाहाबाद लेते गए

इलाहाबाद से भागे लड़का-लड़की को तालझारी थाना पुलिस ने सोमवार को इलाहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। इलाहाबाद के पुरा मुक्ता कोशाम्बी थाना से पहुंचे अवर निरीक्षक राहुल पांडे व महिला आरक्षी शिवकली प्रजापती...

लड़का-लड़की को इलाहाबाद लेते गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 May 2017 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद से भागे लड़का-लड़की को तालझारी थाना पुलिस ने सोमवार को इलाहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। इलाहाबाद के पुरा मुक्ता कोशाम्बी थाना से पहुंचे अवर निरीक्षक राहुल पांडे व महिला आरक्षी शिवकली प्रजापती दोनों को इलाहाबाद ले गए । जानकारी के अनुसार बीते 10 मई को वहां से भागे प्रेमी जोड़ा बीते शनिवार को तालझारी थाना पहुंकर कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

कोशाम्बी थाना से आए पुलिस पदाधिकारी ने बताया तालझारी थाना क्षेत्र करणपुरातो के रहने वाले युवक के खिलाफ वहां लड़की को भगाने के आरोप में पिता ने केस दर्ज कराया है। इसबीच तालझारी थाना प्रभारी अश्लोक सिंह ने बताया की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई के लिए लड़का-लड़की को इलाहाबाद के पुरा मुक्तो कोशाम्बी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दोनों को वहां कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें