फोटो गैलरी

Hindi Newsहाथी के कुचलने से एक और की मौत

हाथी के कुचलने से एक और की मौत

थाना क्षेत्र के देवटिकरी पहाड़ पर गुरुवार की रात झुंड से भटका हाथी ने चिपरो पहाड़िया नामक ग्रामीण को जमीन पर पटकर घायल कर दिया। उसकी मौत शुक्रवार की सुबह छह बजे हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि...

हाथी के कुचलने से एक और की मौत
Sat, 27 May 2017 02:31 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के देवटिकरी पहाड़ पर गुरुवार की रात झुंड से भटका हाथी ने चिपरो पहाड़िया नामक ग्रामीण को जमीन पर पटकर घायल कर दिया। उसकी मौत शुक्रवार की सुबह छह बजे हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चिपरो पहाड़िया को हाथी द्वारा घायल कर दिए जाने की सूचना रात को ही वन विभाग को दे दी गई थी।

तत्काल वहां कोई नहीं पहुंचने से घायल का इलाज संभव नहीं हो सका। इसबीच शुक्रवार की सुबह उसने दमतोड़ दिया। उधर, मौत की सूचना पर शुक्रवार की सुबह वन विभाग के रेंजर प्रेमचंद्र शुक्ला , वनपाल भूतनाथ साह व थाना प्रभारी राम हरीश निराला देवटिकरी पहाड़ पहुंचे। रेंजर ने मृतक के परिजन को तत्काल शव के अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपए की सहायता दी।

गिरिडीह से पहुंचा हाथी भगाने वाला दल : साहिबगंज। गोड्डा से हाथी भगाने वाली टीम शुक्रवार को तालझारी पहुंच गई है। टीम में 10 सदस्य हंै। देवटिकरी व बोगा पहाड़ पर शुक्रवार की दोपहर से हाथी भगाने का काम शुरू हो गया है। अबतक इस हाथी ने छह लोगों की जान ले चुका है। वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेमचंद शुक्ला की अगुवाई में टीम के सदस्य हाथी भगाने में जुटे हैं। उधर, डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि हाथी भगाने के लिये पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा व जमशेदपुर के चकुलिया से दो टीम शुक्रवार की देर शाम तक यहां पहुंच जाएगी। इन दोनों टीम में 20 लोग शामिल हैं। तीनों टीम मिलकर झुंड से भटके इस हाथी को भगाकर दुमका के हिजला में हाथी के झुंड से मिलाएगा। बताया जाता है कि हाथी को जिले से भगाने में करीब दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है।

त्राहिमाम संदेश के बाद पहुंची टीम : जिले में दो दिनों के भीतर एक ही पहाड़िया गांव में हाथी द्वारा दो लोगों को कुचलकर मार डालने के बाद डीएफओ मनीष तिवारी ने मुख्य वन प्राणी प्रतिपालक (रांची) को त्राहिमाम संदेश भेजा है। त्राहिमाम संदेश मिलने के बाद मुख्य वन प्राणी प्रतिपालक ने तुरंत बांकुड़ा, चकुलिया व गोड्डा के हाथी भगाने की टीम से संपर्क कर साहिबगंज के लिए रवाना करवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें