फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा में मोदी, तो महाराष्ट्र में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार

हरियाणा में मोदी, तो महाराष्ट्र में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार

हरियाणा के चुनाव में आज और कल फिर घमासान होगा। तीनों बड़े दलों के शीर्ष प्रचारकों के पहले दौर के बाद फिर घनघोर सभाएं, रैलियां और रोड शो होने जा रहे हैं। इनसे हर तरफ हमले तेज होने के आसार हैं। पहले...

हरियाणा में मोदी, तो महाराष्ट्र में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Oct 2014 10:33 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के चुनाव में आज और कल फिर घमासान होगा। तीनों बड़े दलों के शीर्ष प्रचारकों के पहले दौर के बाद फिर घनघोर सभाएं, रैलियां और रोड शो होने जा रहे हैं। इनसे हर तरफ हमले तेज होने के आसार हैं। पहले दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी के बीच तीर चले थे, तो अब मोदी और राहुल गांधी के बीच तलवारें भांजी जाने वाली हैं। राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पहली बार उतर रहे हैं। सभाओं की गिनती के मामले में मोदी से उनकी एक सभा कम होगी। राजनीतिक क्षेत्र में इस दूसरे दौर को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
मतदाता की नजर बुधवार को मोदी और इसके बाद गुरुवार को राहुल की सभा पर है। स्वाभाविक रूप से दोनों की तुलना होगी और दोनों के हमलों जवाबों से चुनाव की दिशा तय होगी। भाजपा अभी आक्रामक ढंग से प्रचार कर रही है और कांग्रेस बचाव की मुद्रा में गई है। मोदी के पहले तक कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही घूम-घूमकर अपनी उपलब्धियां बता रहे थे और भाजपा के गुजरात मॉडल केंद्र की कथित विफलता को मुद्दा बना रहे थे।

अब कांग्रेस पार्टी मोदी के जवाब देने में लगी है। पहले दौर में सोनिया गांधी की सभा मुख्यमंत्री के गृह जिले के महम हलके में हुई थी। इसमें उन्होंने भाजपा सरकार को काला धन लाने का वादा नहीं निभाने के लिए कोसा था और यह कहकर मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया था कि जो चिल्लाते हैं, वे काम नहीं करते। बुधवार की सभाओं में मोदी इसे लेकर कितने आक्रामक होते हैं, यह देखना है। बताया जा रहा है कि मोदी 11 अक्टूबर तक ही हरियाणा के प्रचार में रहेंगे। इसके बाद दो दिन वे महाराष्ट्र को देंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रदेश में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह रोहतक, महेंद्रगढ़, सोनीपत यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुवार को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहली बार रहे हैं। वे फिरोजपुर झिरका, रेवाड़ी और गन्नौर में रैली करेंगे।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, संजीव बालियान, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत, नवजोत सिंह सिद्धू, संबित पात्रा और अनुराग ठाकुर आदि को उतार दिया है। कांग्रेस की ओर से अभी राज बब्बर आए हैं।

भाजपा अब अपने चुनाव क्षेत्रों में फंसे नेताओं को भी निकालने जा रही है। करनाल के रण में उलझे वरिष्ठ संगठनकर्ता मनोहर लाल खट्टर का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़ अपनी सीट में फंसे हैं।

महाराष्ट्र में आज राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। मतदान 15 अक्टूबर को होगा। राहुल सबसे पहले रायगढ जिले के ऎतिहासिक कस्बे महाद में रैली करेंगे। इसके बाद उनकी रैलियां लातूर और मराठवाडा में होंगी।

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, पार्टी उपाध्यक्ष की रैलियों में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, पार्टी के प्रदेश प्रमुख माणिकराव ठाकरे तथा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राहुल का यह चुनावी दौरा इस मायने में महत्वपूर्ण है कि वह कांग्रेस के पहले ऐसे केंद्रीय नेता हैं जो पार्टी के चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं। पार्टी यहां लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए बिना गठबंधन मैदान में उतरी है।

रायगढ जिले में तटीय कोंकण क्षेत्र स्थित महाद का राज्य के लोगों की नजर में ऎतिहासिक महत्व वाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। रायगढ छत्रपति शिवाजी के मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। महाद में चौदार झील है जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने 20 मार्च, 1927 को सत्याग्रह किया था।

इसके बाद ही दलितों और अछूत माने जाने वाले लोगों को इस झील के पानी के उपयोग की इजाजत मिली थी। इसके बाद राहुल की रैली लातूर जिले के औसा में होगी। मराठवाडा क्षेत्र का यह कस्बा कांग्रेस का गढ माना जाता है। यही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल का गृहनगर है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें