फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त

भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि यह हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझान में इसे राज्य की 90 विधानसभा सीटों में 50 पर जीत हासिल होती दिख रही है। भाजपा नेता अभिमन्यु ने...

भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त
एजेंसीSun, 19 Oct 2014 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि यह हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझान में इसे राज्य की 90 विधानसभा सीटों में 50 पर जीत हासिल होती दिख रही है।

भाजपा नेता अभिमन्यु ने हिसार में कहा कि हम हरियाणा में अगली सरकार बनाएंगे। हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे। पार्टी को बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भाजपा अपने दो मुख्य विरोधियों इंडियन नेशलन लोक दल (इंनेलो) और कांग्रेस से आगे चल रही है।

इंनेलो राज्य की 21 सीटों पर और कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) और अन्य क्रमश: दो और तीन सीटों पर आगे हैं।

हरियाणा की 90 सीटों पर रविवार सुबह मतगणना शुरू हुई, जिस दौरान 1,351 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में इस साल रिकार्ड 76.54 फीसदी मतदान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें