फोटो गैलरी

Hindi Newsकल से बदलेगा मौसम, बरसेंगे मेघ

कल से बदलेगा मौसम, बरसेंगे मेघ

भीषण गर्मी का सामना कर रहे तराई वासियों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ हवाओं के सक्रिय होने के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाली 28 मई से 31 मई तक तराई में बारिश...

कल से बदलेगा मौसम, बरसेंगे मेघ
Fri, 26 May 2017 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भीषण गर्मी का सामना कर रहे तराई वासियों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ हवाओं के सक्रिय होने के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाली 28 मई से 31 मई तक तराई में बारिश होने और पारा गिरने की संभावना जताई है। उधर शुक्रवार को सुबह से हल्के मध्यम बादल छाने से तराई के तापमान में गिरावट देखने को मिली। इसके चलते बीते दिनों से गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सुबह से बादल छाने से शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें