फोटो गैलरी

Hindi Newsअजीत जोशन अध्यक्ष और इन्द्रेश बने सचिव

अजीत जोशन अध्यक्ष और इन्द्रेश बने सचिव

भारत विकास परिषद की बैठक में सितारगंज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें अजीत जोशन को अध्यक्ष और इन्द्रेश प्रताप सिंह को सचिव बनाया गया। महेश मित्तल व हरीश तनेजा को उपाध्यक्ष बनाया गया।भारत विकास परिषद...

अजीत जोशन अध्यक्ष और इन्द्रेश बने सचिव
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद की बैठक में सितारगंज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें अजीत जोशन को अध्यक्ष और इन्द्रेश प्रताप सिंह को सचिव बनाया गया। महेश मित्तल व हरीश तनेजा को उपाध्यक्ष बनाया गया।भारत विकास परिषद के प्रदेश महासचिव हरीश जोशी की देख-रेख में सितारगंज शाखा की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।

इसमें सर्वसम्मति से सभी पदों में सहमति बन गई। निवर्तमान अध्यक्ष पवन बड़सीवाल को संरक्षक, रितेश गोयल को कोषाध्यक्ष, पवन मित्तल को उपसचिव, सुरेश जैन को संगठन मंत्री, अमित गोयल, शीतल सिंघल और पुनीत बंसल को कार्यकारिणी मार्गदर्शक मण्डल चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष पवन बड़सीवाल और उनकी कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में किये कार्यों का ब्योरा रखा। नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत जोशन ने कहा कि समाज हित में सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे। इसके लिए शिविरों का भी आयोजन होगा। इस मौके पर नरेश कंसल, संजीव गोयल, राकेश त्यागी, दुर्गेश गोयल, पंकज सिंघल, हरजीत सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें