फोटो गैलरी

Hindi Newsडीएवी में अमन और अतिन रहे टॉपर

डीएवी में अमन और अतिन रहे टॉपर

जगजीतपुर स्थित डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल के 18 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान वर्ग में अमन चौहान और वाणिज्य वर्ग में अतिन मेहता टॉपर...

डीएवी में अमन और अतिन रहे टॉपर
Sun, 28 May 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जगजीतपुर स्थित डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल के 18 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान वर्ग में अमन चौहान और वाणिज्य वर्ग में अतिन मेहता टॉपर रहे। दोनों ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार स्कूल में विज्ञान वर्ग में 98 और वाणिज्य वर्ग में 107 सहित 205 छात्र-छात्राएं इंटर में थे। स्कूल का रिजल्ट 95.12 प्रतिशत रहा है। विज्ञान वर्ग में 12 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं वाणिज्य वर्ग में यह संख्या छह रही। प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सुधांशु के दो विषयों में 100 अंक

वाणिज्य वर्ग में 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे सुधांशु तिवारी ने दो विषयों में 100 अंक हासिल किये हैं। उन्हें इकॉनोमिक्स के साथ फिजिकल एजुकेशन में भी 100-100 नंबर मिले हैं। जबकि एकाउंट और बीएसटी में 95-95 प्रतिशत अंक हासिल किये।

डीएवी के होनहार (विज्ञान वर्ग)

अमन चौहान : 95.2% स्वातिक अग्रवाल : 94.2% वरुण मित्तल : 94.0% अविश्री : 93.6% नमन गुप्ता : 91.8% तनिश बंसल : 91.4% साची सिंघल : 91.4% अंशिका गोयल : 90.8% निखिल मलिक : 90.8% प्रियाल शर्मा : 90.4% अनमोल कुमार : 90.2% आयुष तिवारी : 90.2%

डीएवी के होनहार (वाणिज्य वर्ग)

अतिन मेहता : 95.2% सुधांशु तिवारी : 94.2% अनंत भंडारी : 91.4% दीपांशु गर्ग : 91.2% केशव तलवार : 91.0% पार्थ खुराना : 90.0%

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें