फोटो गैलरी

Hindi Newsमहंगाई पर महिला कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगाई पर महिला कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

नगर महिला कांग्रेस कमेटी ने राशन में गेहूं, चीनी का कोटा बंद करने और पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनहितों...

महंगाई पर महिला कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर महिला कांग्रेस कमेटी ने राशन में गेहूं, चीनी का कोटा बंद करने और पेट्रोल-डीजल, गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनहितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर इकाई ने हाईवे स्थित काले की ढाल पर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केंद्र में भाजपा जिन वायदों के साथ सत्तासीन हुई थी, तीन सालों में उनमें से एक भी मसला हल नहीं हुआ है। भाजपा को अपने सियासी फायदे के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने सस्ता गल्ले की दुकानों से गेहूं और चीनी का कोटा भी खत्म कर दिया है।

पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। इसके कारण गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में सेना पर हमले रोकने में नाकाम रहने पर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मधु जोशी, सभासद राधा रमोला, रजनी शर्मा, चंद्रकांता जोशी, सुधा त्यागी, विद्यावती देवी, संतोषी जोशी, नूतन पुरोहित, विष्णु राणा, आशु वर्मा, दिनेश चंद्र, ऊषा आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें