फोटो गैलरी

Hindi Newsसाप्ताहिक भविष्यफल (25 सितंबर से 1 अक्तूबर 2016)

साप्ताहिक भविष्यफल (25 सितंबर से 1 अक्तूबर 2016)

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): परिवार से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।...

साप्ताहिक भविष्यफल (25 सितंबर से 1 अक्तूबर 2016)
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Sep 2016 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): परिवार से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा मन में उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

वृष (21 अप्रैल-20 मई): अपनी मीठी वाणी से आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। भाई-बंधुओं से अच्छे संबंध बनेंगे। गलत संगति बर्बाद कर सकती है। जाने-अनजाने में दूसरों को कष्ट पहुंचा सकते हैं। इस सप्ताह अपने लिए खुद ही मुसीबतें पैदा कर सकते हैं।


मिथुन (21 मई-21 जून): घर के बड़े-बुजुगार्ें से अच्छे संबंध रखना लाभकारी सिद्ध होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कोई अनहोनी घटना होने से मन अशांत रह सकता है। परिवार के सदस्यों से छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। मित्रों से अनबन हो सकती है।

कर्क (22 जून-23 जुलाई): परिवार के सदस्यों के साथ मिल कर जो भी कार्य होगा, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धर्म के कायार्ें में पूरी श्रद्धा के साथ सहयोग करेंगे। पेट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। बेवजह किसी से विवाद मुसीबत में डाल सकता है।

सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त): आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आपको परिवार का उत्तम सुख प्राप्त होगा। मित्रों और परिचितों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मेहमानों से मिलने-जुलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर): इस सप्ताह रोचक यात्रा करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों की भलाई के लिए कार्य भी करेंगे। धार्मिक कार्य की तरफ रुझान बढ़ेगा। मानसिक शांति मिलेगी। शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार देखने को मिल सकता है। आपके साथ कुछ अप्रिय घटना होने की आशंका है।

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूूबर): धार्मिक और परोपकारी होने के कारण आप ईश्वर में आस्था रखेंगे और दूसरों की मदद करेंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन के प्रति सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लगने या दुर्घटना होने की आशंका है।


वृश्चिक (24 अक्तूबर-24 नवंबर): परिवार में किसी के यहां मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी बहन के लिए यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। परिवार में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

धनु (22 नवंबर-22 दिसंबर): इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परिवार और मित्रों से हरसंभव मदद मिलेगी। कोई व्यक्ति आपके साथ धोखाधड़ी कर सकता है। आप पर बेवजह के आरोप लगने की आशंका रहेगी। शत्रु द्वारा बदनाम करने का प्रयत्न किया जा सकता है।

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी): आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं। परिवार में अचानक किसी को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी): ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आप धार्मिक कायार्ें में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। परिवार का अच्छा सुख मिलेगा। यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। किसी न किसी बात को लेकर अजीब-सा भय बना रहेगा। कुछ दिनों के लिए घर-परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

मीन (19 फरवरी-20 मार्च): इस सप्ताह नए-नए लोगों के साथ मित्रता होगी। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। गलत संगति की ओर आकर्षित हो सकते है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है खासकर नाक, कान, गले से संबंधित।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें