फोटो गैलरी

Hindi Newsजंगली हाथियों के झुंड ने किया रांची-टाटा हाईवे जाम, अर्जुन मुंडा, सुदेश महतो भी फंसे

जंगली हाथियों के झुंड ने किया रांची-टाटा हाईवे जाम, अर्जुन मुंडा, सुदेश महतो भी फंसे

गत एक सप्ताह से भी अधिक समय से बुंडू प्रखंड क्षेत्र में डेरा जमाये लगभग 16 हाथियों के झुंड के गुरुवार को रांची-टाटा हाईवे को पार करने के दौरान आवागमन पूरी तरह से रूक गया जिससे तैमारा घाटी में लगभग एक...

जंगली हाथियों के झुंड ने किया रांची-टाटा हाईवे जाम, अर्जुन मुंडा, सुदेश महतो भी फंसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Oct 2016 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गत एक सप्ताह से भी अधिक समय से बुंडू प्रखंड क्षेत्र में डेरा जमाये लगभग 16 हाथियों के झुंड के गुरुवार को रांची-टाटा हाईवे को पार करने के दौरान आवागमन पूरी तरह से रूक गया जिससे तैमारा घाटी में लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जाम के कारण रांची से टाटा जा रहे अर्जुन मुंडा एवं बुंडू से रांची जा रहे सुदेश महतो को भी लगभग आधे घंटे तक रुके रहना पड़ा। रोड गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे से 6.30 तक जाम रहा। 16 हाथियों के इस झुंड में कई नवजात हाथी भी हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस झुंड में बुधवार को ही एक बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चों के कारण ही हाथियों का उक्त झुंड हिंसक हो चुका है। इसी हाथी के झूंड ने मंगलवार की सुबह एक युवक को कुचलकर कर मार डाला था। गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे बड़े ही अनोखे ढंग से पहले तीन हाथी रोड पर खड़े हो गए। दोनों ओर के वाहन या तो रुक गए या घबराकर वापस भागने लगे। इसके बाद हाथी एक-एक कर रोड पार करने लगे। 15-20 मिनट के बाद ही दशम फॉल थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहुंचकर लगभग आधे किलोमीटर दूर दोनों ओर के वाहनों को रोक दिया। हाथियों के झुंड में उनके बच्चों को रोड पार कराने तक हाथी रोड पर ही जमे रहे। लगभग एक घंटे बाद हाथियों का झुंड रोड के दूसरी ओर शांति से पार कर गया और रांची-टाटा रोड पर आवागमन सामान्य हो पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें