फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची नगर निगम जारी करेगा म्युनिसिपल बांड

रांची नगर निगम जारी करेगा म्युनिसिपल बांड

रांची नगर निगम संसाधन जुटाने के लिए जल्दी ही म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। इससे विकास के लिए जरूरी संसाधन जुटाया जाएगा। झारखंड के नगर विकास विभाग ने इस बांड को जारी करने के लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर...

रांची नगर निगम जारी करेगा म्युनिसिपल बांड
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची नगर निगम संसाधन जुटाने के लिए जल्दी ही म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। इससे विकास के लिए जरूरी संसाधन जुटाया जाएगा। झारखंड के नगर विकास विभाग ने इस बांड को जारी करने के लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की निवेश ग्रेड वाली सूची में रांची को जगह मिलने के बाद यह प्रक्रिया और तेज होगी।

अमृत योजना में शामिल आदित्यपुर, चास, देवघर, गिरिडीह और हजारीबाग शहरों को भी इस रेटिंग में जगह मिली है। लेकिन इन्हें बांड जारी करने के लिए अपनी रेटिंग में थोड़ा और सुधार लाना होगा। इन्हें इसके लिए एक साल का समय दिया गया है। धनबाद 94 शहरों की इस पूरी लिस्ट से बाहर है।

55 में एक, 94 में राज्य के छह शहर शामिल

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना एवं अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन यानी अमृत के तहत शामिल 94 शहरों की निवेश संबंधी रेटिंग जारी की गई है। इनका चुनाव 500 शहरों में से किया गया है। इनमें एए प्लस से बीबीबी-तक की रेटिंग पाए 55 शहरों को ही निवेश लायक समझा गया। रांची बीबीबी- ग्रेड पाकर 55 शहरों की इस सूची में शामिल है। बीबी प्लस से बी ग्रेड तक में शामिल 39 शहर भी निवेश के लिए बांड जारी करने लायक स्थिति के काफी करीब हैं। इन 39 शहरों को रेटिंग सुधारने के लिए एक साल का समय मिलेगा, इसमें वे आवश्यक सुधार कर निवेश अनुकूल ग्रेड हासिल कर सकें। झारखंड के आदित्यपुर, चास, देवघर और गिरिडीह बीबी- ग्रेड के साथ सुधार की जरूरत वाली श्रेणी में हैं। वहीं, हजारीबाग बी प्लस ग्रेड के साथ इस सूची का भागीदार है।राज्य सरकार की रिपोर्ट पर हुई रेटिंगझारखंड सरकार की ओर से नगर निकायों के लिए भेजी गई निवेश संबंधी क्रेडिट रिपोर्ट के आधार पर ही यह रेटिंग जारी की गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 41 नगर निकायों की रेटिंग कराई है। लेकिन केंद्र सरकार की रेटिंग में केवल स्मार्ट सिटी योजना और अमृत योजना में शामिल सात शहरों को ही शामिल किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें