फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत सुधारने का दिया निर्देश

रांची के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत सुधारने का दिया निर्देश

रांची के डीसी मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीसी ने स्वास्थ्य केंद्रों में कम हो रही डिलीवरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सिविल सर्जन को केंद्रों...

रांची के स्वास्थ्य केंद्रों की हालत सुधारने का दिया निर्देश
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Sep 2016 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची के डीसी मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीसी ने स्वास्थ्य केंद्रों में कम हो रही डिलीवरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सिविल सर्जन को केंद्रों से कारण पूछने, साथ ही कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि डिलीवरी में देर से पेमेंट नहीं होना चाहिए।

सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि डाटा मैनेजर गर्भवती महिलाओं को सेशन प्लान बनाएं और उसे एएनएम एवं आंगनबाड़ी को उपलब्ध कराएं। ताकि सेशन प्लान से समय पर गर्भवती महिलाओं का चेकअप कराया जा सके। मनोज कुमार ने पंचायतों में लगने वाले हेल्थ कैंप की मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा। इसके अलावा जिन पंचायतों में स्वास्थ्य उप केंद्र बनकर तैयार हैं उन्हें जल्द हैंडओवर किया जाए। साथ ही वैसे केंद्रों की सूची भी बनाएं जिनकी मरम्मति कराई जानी है। डीसी ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को एंटी रैबीज व दवाईयां खरीदने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन रांची और सभी प्रखंड के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें