फोटो गैलरी

Hindi Newsखलारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनी जयंती

खलारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनी जयंती

खलारी। पं दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील विचारधार ना केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए आज समीचीन है। उनकी एकात्म मानववाद की विचारधारा भारत के सनातन विचारधारा के अनुरूप है।...

खलारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनी जयंती
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

खलारी। पं दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील विचारधार ना केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए आज समीचीन है। उनकी एकात्म मानववाद की विचारधारा भारत के सनातन विचारधारा के अनुरूप है। आज इसी विचारधारा को अपनाकर विश्व को बचाया जा सकता है। यह उदगार भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शशिभूषण सिंह ने व्यक्त किया। वह रविवार को भाजपा खलारी मंडल द्वारा पंचायत सचिवालय में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भरत रजक ने की तथा संचालन शैलेंद्र शर्मा ने किया। अरविंद सिंह ने कहा कि पंडित जी ने अंत्योदय जैसे विचार हमारे सामने प्रस्तुत किया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास उनका प्रमुख चिंतन था। कार्यक्रम को रमेश विश्वकर्मा, प्रीतम साव, किरण देवी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदीप ठाकुर, शशि प्रसाद साहू, अर्जुन गुप्ता, शत्रुंजय सिंह, रेणू देवी, चतुर्गुण भुइयां, मनोजनाथ शाहदेव, अवधेश राय, नवीन ठाकुर, नारद राम, संजय कुमार सिंह, रवींद्र यादव आदि उपस्थित थे।

25 खलारी फोटो 01: कार्यक्रम में उपस्थित खलारी भाजपा मंडल के कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें