फोटो गैलरी

Hindi Newsरिंग रोड में मिली महिला का लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

रिंग रोड में मिली महिला का लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

तुपुदाना के रिंग रोड में थुरकाटोली पुलिया के नीचे 40 से 45 साल उम्र की एक महिला का शव बरामद किया गया। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी तुपुदाना ओपी पुलिस को दी। महिला के...

रिंग रोड में मिली महिला का लाश, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Oct 2016 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

तुपुदाना के रिंग रोड में थुरकाटोली पुलिया के नीचे 40 से 45 साल उम्र की एक महिला का शव बरामद किया गया। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी तुपुदाना ओपी पुलिस को दी। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े फटे थे, वहीं साड़ी को शव में लपेटा गया था। तुपुदाना पुलिस आशंका जाहिर कर रही कि महिला की हत्या के पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया होगा। महिला के गर्दन को काट कर हत्या की गई थी। मौके पर खून के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारी यह भी मानकर चल रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रिंग रोड की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। महिला की पहचान की खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। तुपुदाना ओपी प्रभारी सुजीत राय ने बताया कि महिला के शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली गई। लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें