फोटो गैलरी

Hindi Newsचाईबासा के पंकज दुबे बने ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सदस्य

चाईबासा के पंकज दुबे बने ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सदस्य

चाईबासा के रहनेवाले पंकज दुबे ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सदस्य बने हैं। मुंबई से फोन पर हुई बातचीत में पंकज दुबे ने बताया कि वह लंदन में पढ़ाई कर चुके हैं, वहां पत्रकारिता भी कर चुके हैं। ऐसे में एक...

चाईबासा के पंकज दुबे बने ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सदस्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 04 May 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा के रहनेवाले पंकज दुबे ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सदस्य बने हैं। मुंबई से फोन पर हुई बातचीत में पंकज दुबे ने बताया कि वह लंदन में पढ़ाई कर चुके हैं, वहां पत्रकारिता भी कर चुके हैं। ऐसे में एक भारतीय होने के नाते वहां की राजनीति में दखल देना उनके लिए चुनौती भरा होगा।

भारतीय समुदाय की बात उठाना और दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध और मजबूत करने में वह अपनी भूमिका देखते हैं। व्हाट अ लूजर और इश्कियापा जैसी बेस्ट सेलर किताबों के लेखक रहे पंकज के मुताबिक उन्हें लेबर पार्टी की नीतियों, दर्शन, काम करने के तरीके और ऑल इंक्लूसिव अप्रोच से काफ़ी जुड़ाव महसूस हुआ। दरअसल, वह भारत को सिर्फ भौगोलिक सीमाओं के भीतर बन्धन में नहीं देखना चाहते। उनके मुताबिक भारत अपने आप में एक संस्कृति है, जो हर उस जगह है जहां कहीं भी हिंदुस्तान के लोग हैं। इंग्लैंड में प्रवासी भारतीयों के साथ रहने और काम करने का मौका मिला है और वो काफी दिलचस्प लगता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें