फोटो गैलरी

Hindi Newsचीनी वस्तुओ पर प्रतिबंध समय की मांग

चीनी वस्तुओ पर प्रतिबंध समय की मांग

आज हम जो चीनी सामान खरीद रहे हैं, उसे हर हाल में बंद करना होगा। क्योंकि चीन हमारे देश के पैसे का उपयोग पाकिस्तान की मदद करने में कर रहा है। चीन के बने सामानों पर प्रतिबंध समय की मांग है। यह बात...

चीनी वस्तुओ पर प्रतिबंध समय की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आज हम जो चीनी सामान खरीद रहे हैं, उसे हर हाल में बंद करना होगा। क्योंकि चीन हमारे देश के पैसे का उपयोग पाकिस्तान की मदद करने में कर रहा है। चीन के बने सामानों पर प्रतिबंध समय की मांग है।

यह बात विशेष आमंत्रित सदस्य खाद्य आपूर्ति एवं सतर्कता विभाग झारखंड सरकार व समाजसेवी लाल धर्मराज नाथ शाहदेव उर्फ पिंकु लाल ने कही। वे बुधवार को ललगुटुवा में ग्रामीणो से बातचीत के दौरान चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ दिवाली में हिन्दुस्तान में अरबो रुपए की खरीदारी होती है। अगर हम सब मिलकर चीन के बने उत्पाद लेना बंद करते हैं तो चीन को जबरदस्त नुकसान होगा। मौके पर जलधर महतो, विकास भगत, किशोर तिग्गा, अरूण उरांव, मो रईस, मनीष सिंह देव, पंकज उरांव, सुनील शर्मा, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, निशु कुमार, सेन्टे कच्छप, मंजु देवी, शीला पाठक सहित कई ग्रामीण थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें