फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा महानगर पिछड़ी जाति मोर्चा जनता के हित में काम करे: सीपी सिंह

भाजपा महानगर पिछड़ी जाति मोर्चा जनता के हित में काम करे: सीपी सिंह

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि महानगर भाजपा ने सभी मोर्चा को जीवंत बनाया है। पिछड़ी जाति मोर्चा का गठन इसलिए किया गया है कि वह इस क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए काम करें। पिछड़े लोगों के...

भाजपा महानगर पिछड़ी जाति मोर्चा जनता के हित में काम करे: सीपी सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि महानगर भाजपा ने सभी मोर्चा को जीवंत बनाया है। पिछड़ी जाति मोर्चा का गठन इसलिए किया गया है कि वह इस क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए काम करें। पिछड़े लोगों के साथ मोर्चा के लोग खड़े हों और उनके सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उत्थान के लिए काम करें। नगर विकास मंत्री बुधवार को भाजपा महानगर पिछड़ी जाति मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, जीतू चरण राम, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम का लाभ उन तक पहुंचे इस पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजानाएं लोगों से बताने की अपील की।बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह पटेल, संचालन महामंत्री राजकुमार महतो और धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत यादव ने दिया। इस मौके पर केके गुप्ता, वरुण साहु, प्रकाश साहु, मुकेश सिंह, गणेश साहु, अनिल गुप्ता, राजेश भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें