फोटो गैलरी

Hindi Newsटेस्ट मैच मजा किरकिरा कर सकता है मौसम, आसमान में छाए बादल

टेस्ट मैच मजा किरकिरा कर सकता है मौसम, आसमान में छाए बादल

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट क्रिकेट का मजा खराब हो सकता है। खराब मौसम के कारण रांची और आसपास के क्षेत्रों पर छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। इससे कुछ देर के लिए...

टेस्ट मैच मजा किरकिरा कर सकता है मौसम, आसमान में छाए बादल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Mar 2017 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट क्रिकेट का मजा खराब हो सकता है। खराब मौसम के कारण रांची और आसपास के क्षेत्रों पर छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। इससे कुछ देर के लिए टेस्ट मैच भी बाधित हो सकती है। पिछले 24 घंटों से छाए बादल सोमवार को भी कायम रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इससे हवा सुहानी और ठंडी हो गई है। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी और आसपास में दिन में धूप नहीं खिली। अगले 24 घंटों तक मौसम में सुधार आने की गुंजाईश कम है।

बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च के बाद छाए बादलों के छटने का अनुमान है। इसके बाद राजधानी समेत झारखंड में ठंड बढ़ सकती है। खासकर रात और सुबह में कनकनी बढ़ सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री तापमान नीचे आ सकता है।

22 मार्च से छटेंगे बादल

भारत मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक आरएस शर्मा के अनुसार बिहार से तमिलनाडू के उत्तरी भाग तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। यह बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़ ओर आंध्र प्रदेश से तमिलनाडू तक कायम है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र पर कायम साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। झारखंड के आसपास बने सिस्टम के कारण बादल छाए हुए हैं। हालांकि इससे व्यापक बारिश की संभावना कम है। लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल कायम रह सकते हैं। खबर दो बार पढ़ ली है। रघुनाथ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें