फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत: वीसी

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत: वीसी

मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।...

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत: वीसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jan 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद सर्वधर्म समभाव के पक्षधर थे। आज भारत ही नहीं विश्व उनके चरित्र और प्रतिभा का कायल है। मौके पर छात्रा राफिया नाज को योग के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित किया गया। युवा सप्ताह के तहत नृत्य, संगीत, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जज थे- प्रो केएएन शाहदेव, प्रो निवेदिता औ डॉ महेश्वर सारंगी। नृत्य और संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा सह प्रमाणपत्र वितरण 18 जनवरी को आयोजित किया गया है। इस दिन भाषण प्रतियोगिता भी होगी। मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो अजय कुमार मलकानी, एबीवीपी के अवधेश ठाकुर, संजय महतो, बबन बैठा, दीपेश कुमार, विवेक पांडेय, रोहित दूबे व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें