घाघरा के कुहीपाट जामटोली में डायरिया से महिला की मौत, सहिता समेत तीन गंभीर
गुमला के घाघरा प्रखंड स्थित कुहीपाट जामटोली में डायरिया से 21 अक्तूबर को महिला फुलमनी देवी की मौत हो गई। वहीं गांव की सहिया संगीता देवी,जितिया उरांव और सुशील उरांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ...
गुमला के घाघरा प्रखंड स्थित कुहीपाट जामटोली में डायरिया से 21 अक्तूबर को महिला फुलमनी देवी की मौत हो गई। वहीं गांव की सहिया संगीता देवी,जितिया उरांव और सुशील उरांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों से जानकारी मिलने के तीन घंटे बाद घाघरा सीएचसी की टीम प्रभावित गांव पहुंची। वहां प्रभावित ग्रामीणों को स्लाइन चढ़ाने के बाद घाघरा सीएचसी लाया गया। सहिया संगीता देवी की हालत काफी खराब होने के कारण गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलने पर बीडीओ विजय कुमार सोनी और उपप्रमुख कृष्णा लोहरा जामटोली पहुंचे। वहां हालात का जायजा लिया। गांव की गंभीर स्थिति देख बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया है।